बिहारः झारखंड का नक्सली औरंगाबाद में पकड़ा गया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

बिहारः झारखंड का नक्सली औरंगाबाद में पकड़ा गया

झारखंड के कुख्‍यात नक्‍सली को एसएसबी की सहायता से नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी टंडवा थाना क्षेत्र के पिछुलिया निवासी धर्मेंद्र यादव है।

झारखंड  के कुख्‍यात नक्‍सली को एसएसबी की सहायता से नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी टंडवा थाना क्षेत्र के पिछुलिया निवासी धर्मेंद्र यादव है।  गुरुवार शाम उसे पकड़ा गया। नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की तलाश टंडवा थाना कांड संख्या 05/17 में पुलिस कर रही थी। वह वर्तमान में औरंगाबाद शहर के शाहपुर मोहल्ले में रामलखन सिंह यादव कालेज के पास रह रहा था। एसएसबी को सूचना मिली कि नक्सली धर्मेंद्र औरंगाबाद शहर में है। सूचना पर नगर थाना पुलिस के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार नक्सली 2017 से फरार था, जिसकी झारखंड पुलिस को तलाश थी।नगर थाना के प्रभारी अंजनी कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार नक्सली धर्मेंद्र यादव की तलाश टंडवा थाना पुलिस को 2017 से थी। उन्होंने बताया कि यादव वर्तमान में औरंगाबाद शहर के शाहपुर मोहल्ले में रामलखन सिंह यादव कालेज के पास छिप कर रह रहा था। एसएसबी को सूचना मिली कि नक्सली धर्मेंद्र औरंगाबाद शहर में है। सूचना पर नगर थाना पुलिस के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।
गिरफ्तार नक्सली टंडवा थाना क्षेत्र के पिछुलिया गांव का रहने वाला है। एसएसबी के अनुसार वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए औरंगाबाद में छिपा हुआ था। नक्सली के गया पहुंचने की सूचना थी। इनपुट के आधार पर गया में टीम छानबीन कर रही थी। पुलिस अब अन्य थानों से भी गिरफ्तार नक्सली के विषय में सूचना प्राप्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।