रघुवंश प्रसाद का निधन, पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, सोमवार को पैतृक गांव वैशाली में होगा अंतिम संस्कार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

रघुवंश प्रसाद का निधन, पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, सोमवार को पैतृक गांव वैशाली में होगा अंतिम संस्कार

रघुवंश का पार्थिव शरीर रविवार को दिल्ली से सेवा विमान से पटना पहुंचा। हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और प्रशंसक मौजूद थे। पार्थिव शरीर के आते ही लोग रघुवंश बाबू अमर रहे का नारा लगाने लगे। इसके बाद रघुवंश सिंह का पार्थिव शरीर बिहार विधानमंडल परिसर लाया गया,

बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। रघुवंश प्रसाद का पार्थिव शरीर आज शाम पटना पहुंच गया और कल उनका अंतिम संस्कार वैशाली में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
रघुवंश का पार्थिव शरीर रविवार को दिल्ली से सेवा विमान से पटना पहुंचा। हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और प्रशंसक मौजूद थे। पार्थिव शरीर के आते ही लोग रघुवंश बाबू अमर रहे का नारा लगाने लगे। इसके बाद रघुवंश सिंह का पार्थिव शरीर बिहार विधानमंडल परिसर लाया गया, 
विधानमंडल परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के अलावा नीतीश मंत्रिमंडल के कई सदस्यों और विधायकों ने रघुवंश सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रघुवंश का पार्थिव शरीर इसके बाद कौटिल्य नगर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में उनके क्षेत्र के लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया। सिंह का पार्थिव शरीर कल सुबह वैशाली ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार पानापुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।