मछुआरों को दी जाने वाली आर्थिक पैकेज की राशि प्रधानमंत्री सीधा मछुआरा मत्स्यजीवी सरकारी समिति लि. के बैक खातो में भेजेःडॉ साहनी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

मछुआरों को दी जाने वाली आर्थिक पैकेज की राशि प्रधानमंत्री सीधा मछुआरा मत्स्यजीवी सरकारी समिति लि. के बैक खातो में भेजेःडॉ साहनी

डॉ अनिल कुमार साहनी ने कहा कि ये राशि सिधा सरकारी मछुआरा मत्यजीवी सहयोग समिति लि. के बैंक खातों में भेजा जाय जो सरकार द्वारा हर प्रखंड में गठित है।

पटना, (संवाददाता) :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन राहत को लेकर शुक्रवार तीसरी किस्त में मछुआरों को भी जगह देने की स्वागत करते हुए मछुआरा एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष  डॉ अनिल कुमार साहनी ने कहा कि ये राशि सिधा सरकारी मछुआरा मत्यजीवी सहयोग समिति लि. के बैंक खातों में भेजा जाय जो सरकार द्वारा हर प्रखंड में गठित है।जिससे मछुआरा समाज को सिधा लाभ मिल सके। डॉ साहनी ने कहा कि 20 हजार करोड़ की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, जिसकी घोषणा बजट में की गई को कोरोना की वजह से इसे तत्काल लागू कर मछुआरा सहयोग समिति लि. के माध्यम से ही उपयोग किया जाय। मछुआरा नेता डॉ साहनी ने कहा कि समुद्री और अंतर्देशीय मत्स्य पालन के लिए और 9,000 करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास कार्य भी मछुआरा सहयोग समिति लि. के माध्यम से ही कराये जिससे कार्य जल्द सम्पन्न हो सके। डॉ साहनी ने नई नौकाएं मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि. के माध्यम से ही दि जाय। डॉ साहनी ने कहा कि 55 लाख लोगों को रोजगार परम्परागत मछुआरा को मिले यह यह सुनिश्चित करे भारत सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।