लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) कार्यकर्ताओं की पार्टी है: डॉ. सत्यानंद शर्मा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) कार्यकर्ताओं की पार्टी है: डॉ. सत्यानंद शर्मा

लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के संगठित शक्ति से पार्टी का मजबूत संगठन तैयार हुआ है।

सासाराम,(पंजाब केसरी): लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के संगठित शक्ति से पार्टी का मजबूत संगठन तैयार हुआ है। संगठन के बल पर 2025 में हम सरकार बनायेंगे और चिराग पासवान मुख्यमंत्री होंगे।
यह बात आज लोजपा-(रा.) के द्वारा सासाराम के “कुशवाहा” भवन में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, लोजपा-(रा.) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि लोजपा-(रा.) को  तोड़ने का प्रयास जितना बार किया गया,पार्टी उतना ही मजबूती से सबल हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 के मई माह से लेकर 2021 तक में पांच बार लोजपा को तोड़कर हमारे नेता चिराग पासवान को झुकाने का प्रयास किया। लेकिन चिराग पासवान झुके नही,उलटे इनके पार्टी को तीसरें नम्बर की पार्टी बना दिया। तब इनको नैतिकता, गठबंधन-धर्म या राजनैतीक आदर्श का याद नही आता था। आज जब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू टूट रहा है तब नैतिकता की दुहाई दे रहे है।
आगे इन नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार 2014 में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हुए थे लेकिन देश की जनता ने ऐसा सबक इनको सिखाया जो इतिहास बन गया। लोकसभा चुनाव में मात्र एक सीट जीते,एक सीट नालन्दा बेईमानी करके जीते। अब पुनः विपक्षी एकता का नौटंकी कर रहे है। प्रधानमंत्री बनना चाहते है। बिहार तो सम्भल नही रहा है। विधि-व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार पूरे बिहार में व्याप्त है। बाढ़ और सूखाड़ से जनता बदहाल है।बिहार और बिहार की जनता की चिंता नही है। स्वार्थ की राजनीति के लिए विपक्षी एकता के नाम पर दिल्ली घूम रहे है।
 कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्य्क्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह और संचालन वकील पासवान ने किया।सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव दिलीप यादव,अनुसूचित जाती/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय पासवान, चुनचुन पासवान,पार्टी के नेता राजीव रंजन टूटल,जिला संसदीय बोर्ड अध्यक्ष छोटे पासवान,जिला लेबर सेल के अध्यक्ष लल्लू पाण्डेय,जिला महिला सेल की अध्य्क्ष रीना देवी,चन्द्रभान पासवान, टुनटुन पाण्डेय, रविशंकर कुशवाहा, चंद्रमा यादव,विकास पासवान,अमित पासवान,डॉ. गिरेन्द्र सिंह,शाहिल पासवान ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।