भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा

बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में केवल भाजपा दिखेगी।

बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में केवल भाजपा दिखेगी। उन्होंने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुद को धन्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से मुखर होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष में ज्यादा अंतर नहीं है। उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान से अभिभूत चौधरी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में विरोधी दलों को हाशिये पर पहुंचाकर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा।
चौधरी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि बिहार के वरिष्ठ नेताओं की टीम का सहयोग मिलता रहेगा और राष्ट्रीय नेतृत्व का भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास सबसे बड़ी ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का नेतृत्व है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार अब बुजुर्ग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जगह भाजपा के किसी मंडल अध्यक्ष को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दीजिए उससे अच्छा काम करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार कुल का बजट 2 लाख 61 हजार करोड़ का बजट है और उसमें से मात्र 39 हजार करोड़ मुख्यमंत्री अपने से लाते हैं। शेष केंद्र से भेजा जाता है।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बिहार की तुलना में 13 गुना अधिक खर्च होगा। सामाजिक समता के तौर 6 अप्रैल से पूरे बिहार में एक एक बूथ पर अपने बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में उनके घर पर झंडा फहराने का काम करेंगे। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि हमसब को मिलकर बिहार में भाजपा को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कृपा से लालू प्रसाद भी मुख्यमंत्री बने और नीतीश कुमार भी भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने। इससे पहले चौधरी सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया। पटना हवाई अड्डे से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता उन्हे पार्टी कार्यालय लेकर पहुंचे जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।