मनीष कश्यप को ले गई तमिलनाडु पुलिस इस दौरान नेताओं को लेकर क्या कह गए - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

मनीष कश्यप को ले गई तमिलनाडु पुलिस इस दौरान नेताओं को लेकर क्या कह गए

फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। इससे पहले बिहार पुलिस ने कश्यप पर कार्रवाई की थी। मनीष को कई दिन जेल में रखा गया था। बिहार पुलिस ने उनकी संपत्ती कुर्क करने के आदेश भी दिए थे लेकिन इससे पहले मनीष ने सरेंडर कर दिया था

फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप  को तमिलनाडु पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। इससे पहले बिहार पुलिस ने कश्यप पर कार्रवाई की थी। मनीष को कई दिन जेल में रखा गया था। बिहार पुलिस ने उनकी संपत्ती कुर्क करने के आदेश भी दिए थे लेकिन इससे पहले मनीष ने सरेंडर कर दिया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अब कश्यप को तमिलनाडु पुलिस लेकर जा रही हैा इस दौरान कश्यप ने खुलकर बात की औऱ कहा कि उन्हें फंसाया नहीं जा रहा है।
मनीष कश्यप ने मीडिया से कही ये बात 1680092716 23323
बिहार आज नहीं तो कल बदलेगा जरूर। पूछताछ में कई बड़े नेताओं को लेकर  उसने कहा कि  यह बिल्कुल झूठ बात है। बिहार के मजदूरों के लिए किसी भी हाल में सबको जीतना है तब हमारा बिहार बदलेगा।ऐसा नहीं हुआ तो हम दूसरे राज्यों में जाकर धक्के खाते रहेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें फंसाजा जा रहा है? इसपर मनीष कश्यप ने कहा कि जो भी होगा मुझे संविधान पर भरोसा है।
तमिलनाडु पुलिस पर भरोसा है- मनीष कश्यप
मनीष कश्यप ने कहा कि उसे बिहार और तमिलनाडु पुलिस पर भरोसा है। बिहार के नेताओं पर भरोसा नहीं है। बिहार के नेताओं ने बर्बाद किया है। इसके बाद जब उससे पूछा गया कि क्या आपने फर्जी वीडियो वायरल किया है? इस पर मनीष कश्यप ने कहा कि ये गलत बात है। मनीष ने कहा कि उनका सारा वीडियो यूट्यूब पर है उसे देख लिया जाए। मैंने बोला है कि बिहार के मजदूरों को दिक्कत होती है। ये सच्चाई सबको पता है। वहीं  ट्रांजिट रिमांड को लेकर  उसने कहा  कि भारत में पहली बार किसी पत्रकार के साथ ऐसा किया गया है।
 ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई  तमिलनाडु पुलिस 1680092906 blur
बता दें कि मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारियों के साथ कथित हिंसा के मामले में फर्जी वीडियो वायरल करने का  आरोप है। बिहार के साथ-साथ तमिलनाडु में भी उस पर कई मामले दर्ज किए गए हैं। इसके पहले आर्थिक अपराध इकाई की टीम पांच दिन की रिमांड लेकर मनीष से पूछताछ कर चुकी है. अब तमिलनाडु पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + nineteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।