केन्द्र से मिले विशेष पैकेज का मुख्यमंत्री हिसाब दें : चिराग - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

केन्द्र से मिले विशेष पैकेज का मुख्यमंत्री हिसाब दें : चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए जो विशेष पैकेज दिया था, उसका हिसाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की जनता को दें। वे यह बतायें कि क्या ये पैसे सात निश्चय योजना में घोटाला की भेंट चढ़ गयें।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद  चिराग पासवान जी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए जो विशेष पैकेज दिया था, उसका हिसाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की जनता को दें। वे यह बतायें कि क्या ये पैसे सात निश्चय योजना में घोटाला की भेंट चढ़ गयें।
राज्य में 16 वर्षों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है
आज पटना के गर्दनीबाग में वार्ड सचिव, आशा एवं ममता कार्यकर्त्ता संघ के धरना कार्यक्रम में पहुंच श्री चिराग पासवान ने इन लोगों की मांगों को उचित बताते हुए कहा कि जनसेवा एवं विकास कार्यों में इनके योगदान की मुख्यमंत्री अनदेखी कर रहे है।  चिराग ने कहा कि राज्य में 16 वर्षों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है, फिर भी वे विकास के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग कर रहे है, यह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि उनके कार्यकाल में विकास नहीं हुआ है।
चिराग पासवान जी ने कहा कि इस सरकार का आखिर विकास का पैमाना क्या है। क्या मंत्री एवं विधायकों के सुख-सुविधा में विस्तार विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी गांव जाकर देखें कि लोगों की बदहाली का क्या आलम है। स्कूलों एवं अस्पतालों में आधारभूत सुविधायें नही है।  मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यदि 16 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी उन्हें ऐसी यात्रा निकालनी पड़ रही है तो यह शर्मनाक है।
भाजपा के प्रति उनके मन में साफ्ट कॉर्नर नहीं 
लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री विकास कार्य में अपनी विफलता का बहाना ढूंढ़ रहे है। उसी तरह पीएम मैटेरियल के अपने मिशन को पूरा करने के लिए एनडीए से बाहर निकलने का बहाना भी ढूंढ रहे है। उन्होंने इस बात का खंडन किया कि भाजपा के प्रति उनके मन में साफ्ट कॉर्नर है। उनका कहना था कि उनके मन में सिर्फ मुख्यमंत्री के प्रति हार्ड कॉर्नर है क्योंकि सभी कार्यों के प्रति जिम्मेवारी उनकी बनती है।
धरना कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संगठन मंत्री  संजय सिंह, अशरफ अंसारी, अजय कुशवाहा, राकेश रौशन, सीमांत मृणाल, डॉ0 अजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह, राजेश भट्ट तथा ओम प्रकश भारती सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस आशय कि जानकारी प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।