संगठन में पद किसी के कहने पर नहीं बल्कि काम करने पर निर्धारित किया जाएगा: तेजस्वी प्रसाद यादव - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

संगठन में पद किसी के कहने पर नहीं बल्कि काम करने पर निर्धारित किया जाएगा: तेजस्वी प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की संयुक्त बैठक राजद के द्वारा चलाये जा रहे है सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा उसमें गति लाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सभागार में हुई।

राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की संयुक्त बैठक राजद के द्वारा चलाये जा रहे है सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा उसमें गति लाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सभागार में हुई। जिसका संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक  आलोक कुमार मेहता ने की।  
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जगदानन्द सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने 10 फरवरी, 2022 को सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी, उसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। इन्होंने लोगों से जुड़ाव के लिए सदस्यता अभियान को माध्यम बनाने की अपील की है और कहा कि इससे संवाद भी होगा और नेता के विचार तथा पार्टी की नीति को आमजनों तक पहुंचाने का माध्यम है। इन्होंने कहा कि सदस्यता रसीद को ‘‘संकल्प पत्र’’ मानकर इसको ईमानदारी से चलाने की आवश्यकता है। 
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी तथा टारगेट को पूरा करने के लिए हमसभी को आमलोगों तक पहुंचना होगा और उनसे जुड़ना होगा। इन्होंने कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव, 2020 में महागठबंधन को एक करोड़ छप्पन लाख वोट आया ये हमारे जनाधार के मजबूत होने का स्पष्ट प्रमाण है। जबकि हमलोगों को एक करोड़ सदस्य बनाने का ही लक्ष्य है और लोग हमसे जुड़ना भी चाहते हैं, हम उसे जोड़ने के लिए गंभीर प्रयास करें क्योंकि सदस्यता अभियान पार्टी की नीति और विचारों को आम जनों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। इन्होंने डेटा के साथ बताया कि प्रत्येक विधान सभा में 41 हजार 109 सदस्य होगा। 
प्रत्येक पंचायत में 1181 सदस्य होंगे जबकि पार्टी की ओर से संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचा दिया गया है, तो हमें इस लक्ष्य को पूरा करने में कोई परेशानी नहीं है सिर्फ लोगों तक पहुंचने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी जिलाध्यक्ष, प्रधान महासचिव, जिला के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, पंचायत के पदाधिकारी सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें और इसे हर स्तर पर अभियान के रूप में चलायें। 
पार्टी की मजबूती के लिए हमें कार्य संस्कृति को भी बदलने की आवश्यकता है। क्योंकि सत्ता और सरकार में आने के लिए हमें संगठन और सदस्यता को प्रत्येक लोगों तक पहुंचाना होगा। ए टू जेड में पार्टी का जनाधार बढ़ा है, उस पर और काम करने की आवश्यकता है। अपनी कमियों को सुधारकर जमीनी सतह पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है और संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। 
तेजस्वी प्रसाद यादव ने आगे कहा कि संगठन किसी के कहने पर नहीं बनता है, इस पर सभी को समझ बनानी होगी। पार्टी में एक मात्र नेता लालू प्रसाद जी हैं। और किसी के कहने पर संगठन चलाने वाले संस्कृति को बदलना होगा। जो काम करेंगे, उन्हें हर स्तर पर सम्मान दिया जायेगा। काम करने की रूचि और गंभीरता एक-एक कार्यकत्र्ताओं में दिखनी चाहिए क्योंकि काम करने वाले हीं पार्टी और समाज का निर्माण कर सकते हैं। 
हर स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए सभी को ईमानदारी से काम करनी होगी। साथ ही इस पर भी ध्यान देना होगा कि संगठन की मजबूती के लिए किस तरह से हम एक दूसरे के प्रति सहयोग और मदद करते हैं। इस संस्कृति को अपना कर ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। 
इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव  श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, डाॅ. तनवीर हसन, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, संगठन महासचिव राजेश यादव, विभिन्न जिला के अध्यक्षों रामनाथ मंडल, विजय कुमार महतो, मोहित यादव, देवमुनी सिंह यादव, अलख निरंजन पासवान, राजेन्द्र सिंह , बैजनाथ सिंह चन्द्रवंशी, रमेश गुप्ता, चन्द्रशेखर प्रसाद, अर्जुन प्रसाद ठाकुर, बीरबल यादव, जगजीवन राम, शेषनाथ सिंह, सरयुग प्रसाद यादव, जयकान्त यादव, जीतेन्द्र कुमार यादव, सुरेश प्रसाद यादव, उमेश राय सहित अन्य जिला के अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।