पटना, 26 सितंबर 2021: केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को बक्सर संसदीय क्षेत्र जाते समय फुलवारीशरीफ स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने गोदाम और पटरी पर रखे अनाज की बोरियों की जांच की। रखरखाव को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी सूरत में अनाज खुले में ना रहे, इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने संचिका की भी जांच की। उठाव एवं वितरण की जानकारी ली। उन्होंने साफ सफाई की उचित व्यवस्था रखने को निर्देशित किया।