शादी के अतरंगी वीडियो आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं। कोई अजीब तरीके से वरमाला करता दिखता है तो किसी का बॉयफ्रेंड चोरी-चुपके मांग भरता नजर आता है लेकिन बिहार के भागलपुर जिले से शादी का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। जहां स्टेज पर दुल्हे को देखते ही दुल्हन शादी करने से ही मुकर गई।

स्टेज पर आते ही दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान जमकर बवाल हो गया। काफी टाइम तक उसे मनाने की कोशिश की गई लेकिन उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। अचानक शादी में हुए इस ड्रामे को देखकर वहां आए लोग भी चौंक गए। दुल्हन ने साफतौर पर कह दिया वो किसी हालात में ये शादी नहीं करेगी।

बताया जा रहा है कि लड़की ने पहले लड़के सिर्फ फोटो में देखा था लेकिन जैसे ही उसने वरमाला के समय लड़के के सांवले रंग और उसकी उम्र को देखकर वो बिगड़ गई। दुल्हे की उम्र 38 साल है और दुल्हन 20 साल की है। उम्र में अंतर और लड़के सावंले रंग को देखकर ही लड़की ने शादी करने से साफ मना कर दिया है। दुल्हन लगातार कह रही थी कि ये जोड़ी बेमेल है। वो किसी के दबाव में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करेगी।

वरमाला डालने से दुल्हन के मना करने के बाद वर और वधू पक्ष के लोग उसे समझाते रहे, लेकिन वो परिवारवालों के लाख मनाने के बाद भी ये ही कहा कि वो ऐसे सांवले और उम्रदराज लड़के के साथ पूरी जिंदगी नहीं बीता सकती है। वो खुद से अपनी जिंदगी तबाह नहीं करना चाहती है। ये मामला भागलपुर जिले के कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

दुल्हन की जिद्द के आगे हारकर दुल्हे और उसके परिवार को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार ने दुल्हे की कमाई और धन-दौलत को देखकर लड़की के घरवालों ने शादी तय की थी। उन्हें पहले से ही उसकी उम्र का अंदाजा था लेकिन उन्होंने ये बात अपनी लड़की से छुपाई थी। इसलिए जब उसने स्टेज पर दुल्हे को पहली बार देखा तो उसने शादी से इनकार कर दिया।