अब्दु रोजिक बिग बॉस के बाद पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी क्यूटनेस से लाखों दिलो को जीता है। अब्दु रोजिक काफी टैलेंटेड है जिसकी झलका हम कई बार देख चुके हैं। वो रियलिटी शो में अपनी बातों से तो लोगों को एंटरटेन करते ही हैं साथ ही अपनी आवाज़ से भी फैंस को मदहोश कर देते हैं। ऐसे में अब्दु के चाहने वालों के लिए इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, अब्दु अब सलमान के शो के बाद एक और बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब गुड न्यूज आ रही है कि अब्दु रोजिक को उनके खास दोस्त शिव ठाकरे के साथ एक बार फिर से स्क्रीन पर देखा जा सकता है। अब ये दोनों दोस्त खतरनाक स्टंट करते नज़र आ सकते हैं।

दरअसल, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी कई जाने-मानें चेहरों को शो के लिए अप्रोच किया गया है। इनमे एक नाम शिव ठाकरे का भी है। आपको बता दें, ऐसी खबर है कि अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अब्दु रोजिक- रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलते नजर आ सकते हैं।

हालांकि, अब्दु रोजिक या उनकी टीम की तरफ से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। आपको बता दें कि शिव ठाकरे और अब्जु रोजिक की दोस्ती बिग बॉस 16 में हुई थी। इन दोनों का प्यार फैंस को काफी पसंद आया था।

ऐसे में अगर एक बार फिर ये दोनों शो में साथ आते हैं तो ऑडियंस को ये काफी पसंद आएगा। शो की TRP भी इनकी दोस्ती से आसमान छू सकती है। अब देखना होगा कि क्या शो में अब्दु नज़र आते हैं या नहीं।