ऐश्वर्या राय बच्चन करोड़ो लोगो के दिल की धड़कन है। उनकी खूबसूरती के सब दीवाने है। वो बॉलीवुड पर तो राज करती ही साथ ही वो फैंस के दिलो में भी बस्ती है। वो एक ऐसी सुपर टैलेंटिड एक्ट्रेस है जो देश का नाम रोशन कर चुकी है। उनके फैन फोल्लोविंग बस बॉलीवुड या इंडिया तक सिमित नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में ऐश्वर्या के चर्चे है।

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल ऐश्वर्या को लेकर खबरों में हैं। कान फेस्टिवल से सामने आए ऐश्वर्या राय बच्चन के फोटोज और वीडियोज को फैन्स ने खूब पसंद किया और देखते ही देखते तस्वीरें वायरल हो गईं।

ऐश्वर्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस दौरान की कई फोटोज शेयर की है। आपको बता दे, ऐश्वर्या अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैमिली फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद करते हैं।

वही फॉलोअर्स की बात करे तो ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि वो खुद सिर्फ एक शख्स को फॉलो करती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन के इंस्टाग्राम फोटोज अक्सर वायरल होते हैं, जिन पर फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं। ऐश्वर्या के साथ ही फैन्स आराध्या की तस्वीरें भी कई बार वायरल हो चुकी हैं।

ये तो साफ़ ज़ाहिर है कि ऐश्वर्या अपनी फैमिली के लिए डेडिकेटेड है। ऐसे में जिस 1 शख्स को वो इंस्टाग्राम पर फॉलो करती है वो भी उनकी फैमिली में से ही है। तो बता दे वो खुशकिस्मत शख्स कौन है जिसे ऐश ने फॉलो किया हुआ है! वो कोई और नहीं बल्कि उनके पति अभिषेक बच्चन हैं।
जबकि ऐश्वर्या को प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू, रणवीर सिंह, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, माधुरी दीक्षित, समेत कई सेलेब्स फॉलो करते हैं। यहां तक कि ऐश ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन तक को फॉलो नहीं किया हुआ।