बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार जो अक्सर अपने फिटनेस और अपने सख्त टाइमिंग को लेकर जाने जाते हैं। वैसे तो अक्षय कुमार किसी बिमारी से पीड़ित हैं ये शायद ही कभी सुनने को मिलता हैं। लेकिन इस बार अक्षय कुमार भी इस वक़्त की सबसे भयानक बिमारी की चपेट में आ गए हैं। दरअसल इस वक़्त देश में अदृशय वायरस कोरोना का खौफ अभी भी बरकरार हैं। ऐसे में अब इसी वायरस के चपेट में अक्षय कुमार भी आ गए हैं।

अक्षय कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव
दरअसल ये पहली बार नहीं हैं जब अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी अक्षय इसके चपेट में आ चुके हैं। वही अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। जहां अक्षय ने बताया है कि वह कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से कांस फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। वही अब अक्षय के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
वही अक्षय कुमार ने ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। जहां अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा की- वास्तव में कांस 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था लेकिन दुख की बात ये है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। अनुरागा ठाकुर आपको और आपकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। वहां ना होना बहुत मिस करुंगा।

कांस फिल्म फेस्टिवल में नहीं हो पाएंगे शामिल

वही 17 मई से 28 मई तक कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 इस बार फ्रांस में हों था। जिसमे बॉलीवुड के कई अभिनेता शामिल थे। जिसमे अक्षय कुमार के साथ एआर रहमान, आर माधवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा, तमन्ना भाटिया और शेखर कपूर के साथ शामिल होने वाले हैं। वही अक्षय कुमार के कोविड पॉजिटिव होने के कारन वो इस साल के कांस फेस्टिवल में शामिल नहीं हो पाएंगे।वही इससे पहले अक्षय कुमार अप्रैल 2021 में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। जब फिल्म राम सेतु की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। वही अक्षय के साथ रामसेतु के क्रू के कई लोग भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दी गई थी।