Alia Bhatt ने पति Ranbir Singh और फॅमिली के साथ कुछ इस तरह से सेलिब्रेट किया बर्थडे, वायरल हुई तस्वीरें - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Alia Bhatt ने पति Ranbir Singh और फॅमिली के साथ कुछ इस तरह से सेलिब्रेट किया बर्थडे, वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड की बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिन अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

बॉलीवुड की बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रोफ़ेशनल  लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिन अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जहां एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे इंडिया में नहीं बल्कि लंदन में सेलब्रटे किया हैं। साथ हीअपने बर्थडे की कुछ ख़ास झलकियां आलिया ने इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। 
1679036827 322423309 714035083543595 2108811411218560119 n
दरअसल आलिया भट्ट ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 15 मार्च को आलिया 30 साल की हो गईं। आलिया ने लंदन में रणबीर कपूर, अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यू मॉम आलिया अपनी बेटी राहा को भी लंदन ले गई थी। इससे पहले कश्मीर में चल रही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग के दौरान भी आलिया राहा, अपनी मां सोनी राजदान और शाहीन भट्ट को साथ लेकर गई थीं।
1679036841 336042684 150891987566785 2258980265852991112 n
बता दे की आलिया ने अपने बर्थडे की तस्वीरें शेयर करते के साथ कैप्शन में थर्टी यानी की 30 लिखा हैं। वही अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर ढेरो स्टार्स कमेंट कर लगातार आलिया को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे की आलिया मां बनने के बाद फिर से काम पर लौट गयी हैं। जहां एक्ट्रेस ने अपने जिस प्रोजेक्ट को अधूरा छोड़ा था उसे वापस से पूरा करने में लग गयी हैं। 
1679036853 336322125 708874260975997 4131432719196879098 n
वही आखिरी बार आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखी थीं। जल्द ही आलिया रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखेंगी।
1679036870 335825779 537044371898519 2175447301241318208 n
 ये फिल्म 28 जुलाई को बिग स्क्रीन पर रिलीज होगी। इसके बाद आलिया हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।