बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 29 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बर्थडे के दिन एक्ट्रेस ने फैंस को ट्रीट देकर उनका दिन बना दिया है। जी हां, आलिया भट्ट ने अपने बर्थडे के स्पेशल दिन अपनी और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र से अपना फर्स्ट लुक फैंस संग शेयर किया है। इस फिल्म में आलिया ईशा के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में एक्ट्रेस का लुक काफी आकर्षित है।

आलिया का फर्स्ट लुक आया सामने…
ब्रह्मास्त्र मूवी के टीजर में आलिया भट्ट काफी सीरियस लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे टू मी। आप लोगों के लिए ईशा से मिलने का इससे बेहतर दिन और बेहतर तरीका नहीं हो सकता था। अयान मेरे वंडर बॉय।आई लव यू…थैंक्यू.. #brahmastra।
वहीं फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट बर्थडे की शुभकामनाएं और ब्रह्मास्त्र से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक फैंस के साथ साझा किया है। अयान मुखर्जी ने फिल्म का टीजर पोस्ट करके लिखा-हैप्पी बर्थडे लिटिल वन। जॉय, प्राइड, इंस्पिरेशन और मैजिक, जो आपने मुझे महसूस कराया है। आपके स्पेशल डे पर सेलिब्रेट करने के लिए यहां कुछ है। हमारी ईशा (फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का नाम) ब्रह्मास्त्र की शक्ति है।
इसके अलावा करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र से आलिया के लुक का पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। इस दौरान आलिया के स्पेशल डे पर एक लंबी पोस्ट लिखकर उनके लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया।

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र इसी साल 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। खास बात फिल्म को पांच अलग भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।