बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। जहां वो अपने हर फीलिंग्स को फैंस के साथ साझा करती हुई नजर आती हैं। ऐसे में कल विराट कोहली के श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में 166 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ऐसे में देश की अधिकांश जनता तो विराट की तारीफ कर ही रही हैं। लेकिन इस बीच अनुष्का ने भी बड़े ही शानदार तरीके से अपने पति विराट कोहली के गेम की सराहना की हैं।

दरअसल भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय वनडे मैच में 5 विकेट पर 390 रनों का टारगेट दिया था। वहीं, श्रीलंका की टीम इस लक्ष्य के आगे ताश की पत्तों की तरह ढह गई। वही इस मैच में विराट कोहली की सेंचुरी होने पर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए जमकर प्यार बरसाया हैं। जहां विराट कोहली की तारीफ करते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है।

इस स्टोरी में विराट कोहली की सेंचुरी होने पर बल्ला उठाकर किए जाने वाले अभिवादन की तस्वीर शेयर की है। इसे साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, क्या आदमी है यार, क्या शानदार पारी खेली है। शाबास!!!! साथ ही अनुष्का ने सेलिब्रेशन वाली इमोजी को भी स्टोरी में ड्रॉप किया है।

वही ये पहली बार नहीं है जब विराट कोहली के मैच में अच्छे प्रदर्शन पर अनुष्का शर्मा उनका हौसला-अफजाई कर रही हैं। बल्कि विराट जब भी किसी मैच इ अच्छा प्रदर्शन करते है अनुष्का शर्मा हमेशा ही उनकी सराहना करती हैं। बता दे की अनुष्का शर्मा जल्द क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की थी। इस मूवी में वो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले कर रही हैं।

बता दे की अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी रचाई थी। जहां दोनों अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के बीच ही बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। जिसके बाद साल 2021 में अनुष्का ने बड़ी ही प्यारी से बेटी को जन्म दिया था।

जिसका नाम दोनों ने वामिका रखा हैं। हालांकि अनुष्का और विराट ने अभी तक अपनी अपनी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई हैं। उनका कहना है की समय आने पर हम अपनी बेटी को मीडिया के सामने एक्सपोज़ करेंगे।