बिग बॉस के घर में हर सीजन नए कपल देखने को मिलते है, जिन्हे शो के दौरान एक दूसरे से प्यार हो है पर शो से बाहर आने के बाद ज्यादातर कपल अलग हो जाते है। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अश्मित पटेल और महक चहल ने पांच साल चले रिश्ते के बाद अलग होने का फैसला ले लिया है।
.jpg)
हालांकि अश्मित और महक एक साथ बिग बॉस के घर में नहीं रहे है। अश्मित पटेल बिग बॉस के सीजन 3 में थे वहीं महक चहल ने सीजन 5 में हिस्सा लिया था। दोनों करीब 5 सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साल 2017 में सगाई भी कर ली थी।
.jpg)
फैंस को इस खबर ने हैरान कर दिया है। बता दें अश्मित और महक सगाई के बाद से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। करीबी सूत्रों के अनुसार, दोनों ने बीते साल शादी की प्लानिंग भी शुरू कर दी थी पर बीते दो महीनों से दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था।
.jpg)
खबरों की मानें तो साल 2018 में अश्मित और महक डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन आपसी झगडे बढ़ने और बात-बात पर अलगाव होने की वजह से पहले इस कपल ने अपनी शादी को आगे खिसका दिया और अब दोनों ने ये रिश्ता तोड़ना ही बेहतर समझा।
.jpg)
अश्मित और महक ने अपनी सगाई तोड़ने के फैसले को कबूलते हुए बताया कि जब दोनों इस रिश्ते को ठीक ढंग से नहीं चला पा रहे है तो फिर अलग होना ही सबसे बेहतर है। साथ ही दोनों का कहना है कि इस मुद्दे पर लोगों को उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए और अब इस मुद्दे पर उन्हें कोई टिपण्णी नहीं करनी है।

बता दें, अश्मित ने महक को फ़िल्मी अंदाज में स्पेन के एक रेस्तरां में शादी के लिए प्रोपोज़ किया था। अपने घुटनों के बल बैठते हुए अश्मित ने महक को अंगूठी पहनाते हुए शादी के लिए पूछा था। महक को उनका अंदाज इतना पसंद आया था कि उन्होंने तुरंत अश्मित को हां कह दिया था।
.jpg)