ऑस्ट्रिया की राजकुमारी मारिया गलिट्जाइन ने 31 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया है। सूत्रों के मुताबिक ह्यूस्टन में दिल का दौरा पड़ने से राजकुमारी की मौत हुई है। मारिया के निधन पर परिवार ने शोक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्हें गर्व करने वाली महिला बताया गया है। पेशे से इंटीरियर डिजाइन मारिया अमेरिका के ह्यूस्टन में अपनी फैमिली के साथ रहती थीं।

लेकिन मारिया की शादी भारतीय मूल के शेफ ऋषि रूप सिंह से हुई थी। इसके बाद उनका नाम बदलकर मारिया सिंह हो गया था। ऋषि और मारिया का दो साल का एक बेटा मैक्सिम भी है,जिसे अपने पीछे से छोड़ मारिया बहुत दूर चली गई। मारिया को अपने बेटे मैक्सिम से बहुत प्यार था।

अप्रैल 2017 में की ऋषि और मारिया ने शादी
बता दें कि साल 2017 में मारिया ने भारतीय शेफ ऋषि रूप सिंह से शादी करके लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी। मारिया और उनके पति ऋषि रूप सिंह ह्यूस्टन में रहती थें। ह्यूस्टन में ऋषि सिंह वहां मुख्य शेफ के तौर पर काफी ज्यादा मशहूर थे,जबकि उनकी पातीं पत्नी मारिया इंटीरियर डिजायनर के तौर पर काम करती थीं।

4 मई को हुई थी मौत
मारिया का 4 मई के दिन निधन हुआ,जबकि आठ माई को फॉरेस्ट पार्क वेस्टहाइमर सेमेट्री में उनका अंतिम संस्कार किया गया। साल 1988 में लक्जमबर्ग में जन्मी मारिया पांच साल की उम्र में वह रूस चली गईं। ग्रेजुएशन के पूरी कर लेने के बाद उन्होंने बेल्जियम के आर्ड एंड डिजाइन कॉलेस से अपने आगे की पढ़ाई की।

इसके बाद वह अमेरिका आ गईं और ब्रसेल्स, शिकागो, इलिनोइस जैसी जगहों पर जीवन बिताया। मारिया के परिवार में उनके राजकुमार पिता, राजकुमारी माता के अलावा तीन बहन और दो भाई हैं। राजकुमारी के निधन पर उनके परिवार ने शोक संदेश जारी उन्हें श्रद्धांजलि दी है