बिग बॉस 11 की विनर श‍िल्पा श‍िंदे लॉकडाउन में पैसो की तंगी के चलते एक्टिंग छोड़ हुई कंस्ट्रक्शन वर्कर बनने पर मजबूर? - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

बिग बॉस 11 की विनर श‍िल्पा श‍िंदे लॉकडाउन में पैसो की तंगी के चलते एक्टिंग छोड़ हुई कंस्ट्रक्शन वर्कर बनने पर मजबूर?

बिग बॉस 11 की विनर और पॉपुलर टीवी शो भाभी जी घर पर है की अंगूरी भाभी फेम एक्ट्रेस श‍िल्पा श‍िंदे अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती है। वही उनका काम भी अक्सर उन्हें कंट्रोवर्सी में ड़ाल ही देता है। ऐसे में एक बार फिर वो अपने नए काम के चलते खबरों में है। इस बार उनका नया प्रोजेक्ट काफी अलग है। अब वो सज धज कर कॉमेडी या एक्टिंग नहीं बल्कि हाथ में ड्रिलिंग मशीन लेकर कंस्ट्रक्शन का काम कर रही है। शिल्पा ने खुद अपने नए काम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

1622453107 9f1276ae175d46e2fa892981279b87fb
लॉकडाउन के दौरान कई फ़िल्मी और टीवी सेलेब्स को आर्थिक तंगी से गुज़रना पड़ रहा है। ऐसे में शिल्पा शिंदे के इस वीडियो ने हर तरफ सनसनी मचा दी है। बुरा वक्त और खराब परिस्थितियां किसी पर भी आ सकती हैं और ऐसे कई सितारे हैं जो ऐसी परेशानी से गुजरे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ शिल्पा शिंदे के साथ। जी हां, पुरानी अंगूरी भाभी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, शिल्पा का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वो लोगों को काम करते रहने की सलाह दी है।

अब वो कोरोना काल में एक्टिंग से हटकर कुछ अलग कर रही हैं। दरअसल, श‍िल्पा ने कंस्ट्रक्शन साइट पर ड्रिलिंग मशीन से ड्रिल करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर श‍िल्पा ने लोगों को इस मुश्किल घड़ी में भी पॉजिटिव रहने का मैसेज दिया है। वीडियो में श‍िल्पा श‍िंदे जींस-कुर्ता और कैप लगाए नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर कर लिखा- ‘लॉकडाउन हो गया है तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई, जिसके पास अभी काम नहीं है वो लोग अपनी फील्ड चेंज कर सकते हैं…समय सब कुछ ठीक कर देगा…सकारात्मक रहे।’ 

1622453131 shilpa shinde 15
वही फैंस अब शिल्पा के इस वीडियो और खास करके उनके कैप्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दे कि श‍िल्पा श‍िंदे को भाबीजी घर पर हैं शो से शोहरत मिली। इस शो में शिल्पा के अंगूरी भाभी वाले किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके अलावा श‍िल्पा आवाज दिल से दिल तक, भाभी, हातिम, संजीवनी, बेटियां अपनी या पराई धन, सोलह श्रृंगार, मायका, चिड़‍िया घर, लापतागंज समेत कई शोज में काम कर चुकी हैं। श‍िल्पा ने बिग बॉस 11 में भी अपनी गेम स्ट्रैटजी से सभी का दिल जीत लिया था। वे शो की विनर रही थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।