Bigg Boss OTT: करण जौहर पर भड़कीं सोफिया हयात, बोलीं- सिर्फ नेपोटिज्म और हिंसा को दे रहे बढ़ावा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Bigg Boss OTT: करण जौहर पर भड़कीं सोफिया हयात, बोलीं- सिर्फ नेपोटिज्म और हिंसा को दे रहे बढ़ावा

बिग बॉस ओटीटी लगातार विवादों में घिरा हुआ है और अब शो की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने होस्ट करण जौहर को सलमान खान से भी बुरा बता दिया है।

टीवी दुनिया के सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल रिएलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन यानी कि बिग बॉस ओटीटी दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। हालांकि कई लोग इस शो और होस्ट करण जौहर से नाराज भी हैं। इनमें बिग बॉस 7 में नजर आईं एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात भी शामिल हैं। सोफिया ने हाल ही में शो को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोफिया को इस साल के नए होस्ट करण जौहर की होस्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। इसलिए सोफिया ने करण जौहर की तुलना सलमान खान से करते हुए करण को सलमान से भी बदतर होस्ट बता दिया है। 
1630045287 htyu
सोफिया का कहना है कि, करण जौहर सलमान खान से भी बुरे होस्ट है। वो शो में सिर्फ हिंसा और नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर ये शो यूके में चल रहा होता तो अभी तक बंद हो चुका होता। सोफिया ने ये भी कहा कि, करण जानबूझकर शो में आए लोगों को बेइज्जत कर रहे हैं। ताकि वो उससे टीआरपी बटोर सकें। 
 सोफिया यहीं नहीं रूकी उन्होंने ये भी कहा कि, भारत एक आध्यात्मिकता भूमि है, जहां धर्म कभी भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन ये शो और करण दोनों ही धर्म के खिलाफ जाते हुए दिख रहे हैं। और ऐसा करके वो इस पवित्र देवभूमि का अपमान कर रहे हैं। इसके साथ ही करण शो में हिंसा, नेपोटिज्म और अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। वो लोगों की मजबूरियों पर हंस रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले सोफिया हयात ने सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वो कभी भी सलमान खान के साथ शो के फिनाले में नहीं जाएंगी क्योंकि वो उनके साथ ना तो काम करना चाहती है और ना ही स्टेज शेयर करना चाहती हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।