बॉलीवुड की एक समय की हिट एक्ट्रेस कही जाने वाली बिपाशा बसु भले ही इन दिनों परदे से दूर हो गयी हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। बता दे की बिपाशा इन दिनों अपनी मदरहुड को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में अपनी बेटी की कई कुछ खास झलकियां बिपाशा लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब बिपाशा ने अपनी बेटी के लिए एक बेशकीमती तोहफा भी खरीद लिया हैं। जिसकी कीमत आपको भी हैरान कर देगी।

दरअसल हाल ही में, बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर अपने कार कलेक्शन में शामिल की गई नई कार की झलक दिखाई है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में बिपाशा और करण अपनी नई कार को दिखा रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस मोमेंट को दोनों ने केक काटकर सेलिब्रेट भी किया। वीडियो शेयर कर बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा- “देवी की नई राइड। दुर्गा दुर्गा। इसे और स्पेशल बनाने के लिए आपका शुक्रिया ऑडी।”
इसके साथ बिपाशा ने हैशटैग के जरिए रिवील किया है कि उन्होंने ‘ऑडी क्यू 7’ कार खरीदी है। लुक की बात करें तो बिपाशा ने ब्लैक-व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट जींस कैरी की थी। गॉगल्स और खुले बाल में वह स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं, करण ब्लैक टीशर्ट और डेनिम जींस में कूल लग रहे थे। बता दे की इस कार की कीमत अनुमानित मार्केट प्राइस करीब 84.70 लाख रुपये से 92.30 लाख रुपये तक जाती है।

वही हाल ही में बिपाशा ने बेटी की प्यारी सी नर्सरी की भी वीडियो अपलोड की थी। जिसे एक्ट्रेस और उनेक पति करण सिंह ग्रोवर ने बड़े ही प्यार से सजाया हैं। बता दे की बिपाशा बसु ने इसी महीने की 5 तारीख को अपनी बेटी देवी का फेस रिवील किया था। जहां एक्ट्रेस की बेटी के सुंदरता को देखकर तो शायद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

अपनी बेटी की पहली पिक्चर को बिपाशा में बड़े ही अनोखे तरीके से शेयर किया था। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर पिछले साल ही नवम्बर के महीने में पेरेंट्स बने हैं। जहां बिपाशा ने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी भी सोशल मीडिया पर ही दी थी।