बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपनी सीरीज आश्रम के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। उनकी वेब सीरीज ‘आश्रम’ के बीते दो सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में लोग बेसब्री से इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि जल्द ही अब फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। वेब सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।

दरअसल, बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहानकर, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अदिति पोहानकर, त्रिधा चौधरी से लेकर ईशा गुप्ता जैसे कलाकारों के साथ एमएक्स प्लेयर की मशहूर सीरीज ‘आश्रम’ का तीसरा सीजन इसी साल 3 जून को रिलीज होने जा रहा है। ‘आश्रम 3’ वेब सीरीज बिल्कुल वैसी ही लग रही है जैसे पहले दो सीजन। वही मसाला और वही कहानी है लेकिन नए मोड़ पर प्रकाश झा दर्शकों को लेकर पहुंच चुके हैं।

आपको बता दे कि एक बार फिर ‘आश्रम 3’ के ट्रेलर के रिलीज होते ही जपनाम की आवाज गूंजने लगी है। इस वीडियो को देखने के बाद ये तो साफ हो गया है कि प्रकाश झा इस बार ‘आश्रम 3’ में बाबा के काले मनसूबों का खतरनाक मायाजाल लेकर आए हैं।
.jpg)
‘आश्रम 3’ का ट्रेलर फैंस की उत्सुकता बढ़ाने में कामयाब हो गया है। वहीं बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के नए अवतार से दर्शक काफी इंप्रेस हो गए है। मेकर्स ने ‘आश्रम 3’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘आश्रम 3’ के सारे एपिसोड 3 जून 2022 से एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होंगे जिन्हें दुनियाभर में दर्शक फ्री में देखे सकते हैं।

जहां पिछली बार आश्रम में बोल्डनेस का तड़का बबीता भाभी के रोल में त्रिधा चौधरी ने लगाया था। उसी से मिलते-जुलते रोल में इस बार एक्ट्रेस ईशा गुप्ता नजर आने वाली हैं। वह बाबा निराला के अंध विश्वास में कैद और बोल्ड लुक में नजर आने वाली हैं।

तो देखने वाली बात होगी की क्या बदनाम आश्रम के ‘निराला बाबा’ और ‘भोपा सिंह’ की काली करतूतों का पर्दाफाश इस बार होगा? क्या पम्मी बाबा निराला का काम तमाम करने में कामयाब होगी ? इन सभी बातों को जानने के लिए 3 जून तक का इंतजार करना होगा।