बॉलीवुड सितारों ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा पर किया रियेक्ट, पढ़ें किसने क्या कहा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

बॉलीवुड सितारों ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा पर किया रियेक्ट, पढ़ें किसने क्या कहा

26 जनवरी 2021 यानी गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में जो कुछ हुआ उसे देख हर कोई निराश है।

26 जनवरी 2021 यानी गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में जो उत्पात हुआ उसे देख हर कोई निराश है। पिछले महीनों से चल रहे किसान आंदोलन ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में उनका इस तरह का भंयकर रूप देखने को मिला जिसकी कभी किसी ने कल्पना ही नहीं की थी। दरअसल इस दौरान उपद्रवियों के झुंड ने लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर तिरंगे का अपमान किया,तो किसी ने जमकर तोड़ फोड़ की है।  
1611738828 12

किसानों द्वारा किए गए इस बवाल पर कई हस्तियों ने दुख जताया और सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा की। तो आइए आइए जानते हैं किसने क्या बोला?

1611738840 11
1.स्वरा भास्कर
सोशल मीडिया पर सबसे ज्याद सक्रिय रहने वाली और हर मुद्दे पर अपनी राय देने वाली बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने 26 जनवरी की इस घटना पर अपनी राय दी है। उन्होंने बहुत से लोगों के ट्वीट को रीट्वीट किया है,जिसमें हिंसक प्रदर्शन की निंदा की गई है। वहीं एक यूजर ने लिखा,लाल किले पर तिरंगे के अलावा कुछ भी फहराना सही नहीं है। कोई धर्म-पताका भी नहीं। जो इस कृत्य का बचाव करेंगे वे तब क्या बोल पाएंगे जब यहां कोई किसी और रंग का पताका फहरा देगा? इस पर अभिनेत्री ने रीट्वीट करके कहा 100 प्रतिशत सहमत।
2.कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस हिंसक प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है,उन्होंने कहा झंड बनकर रह गए हैं। अनपढ़ गंवार मोहल्लों में किसी के घर शादी या कोई अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आंगन में शराब पीकर नंगे होकर सो जाना, वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज के दिन।
3.ऋचा चड्ढा

इस दौरान ऋचा चड्ढा ने हिंसा के खिलाफ कुछ नहीं बोली। बल्कि अभिनेत्री पुलिस और उनके द्वारा लिए गए एक्शन पर ही सवाल कर रही हैं,उन्होंने कई सारे ऐसे ट्वीट को रीट्वीट किया है,जिनमें पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोडऩे पर सावल किए गए हैं।
 4.तापसी पन्नू 
वहीं तापसी पन्नू ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोडऩे पर सवाल किए हैं। 
1611738729 untitled 7
5.रणवीर शौरी
रणवीर शौरी ने ट्वीट करके इस घटना पर कड़ी निंदा करी है। इस दौरान उन्होंने लिखा गणतंत्र दिवस के दिन ये सब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। किसान भी देश के ऊपर नहीं हैं। 

6.काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी ने लिखा, इनका मुद्दा सही है या गलत, ये नहीं जानती लेकिन जो प्रॉपर्टी ये डैमेज कर रहे हैं वो देश की आम जनता की मेहनत की कमाई से भरे हुए टैक्स के पैसे से बनी है और ये हमारे देश की पुलिस है जो आज के फ्रंट लाइन वॉरियर्स हैं और ज़ाहिर है वो यह तो कतई डिजर्व नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।