बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सिंगर पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है क्योकि अब सिंगर ने किसी अपने को हमेशा के लिए खो दिया है। आपको बता दे, अरिजीत का वो अपना कोई और नहीं बल्कि उनकी मां है। जी हां, अब अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। आपको बता दे, वो बीते कुछ दिनों से कोलकाता के एक हॉस्पिटल में एडमिट थीं। ये खबर तो पहले ही सामने आ चुकी थी कि अरिजीत सिंह की मां कोरोना पॉजिटिव है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आपको बता दे कि उनकी हालत क्रिटिकल थी जिसके बाद गुरुवार को यानी आज सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। याद दिला दे कि अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। स्वास्तिका ने लिखा था- अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरूरत है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए मदद मांगी थी।
बता दे कि अरिजीत सिंह अपनी मां के काफी करीब थे। ऐसे में अब उनकी ज़िन्दगी में एक गहरा खालीपन आ गया है। अरिजीत के लिए समय काफी मुश्किल भरा है। वैसे आपको बता दे अभी तक इस खबर पर अरिजीत का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बात अगर अरिजीत सिंह के वर्क फ्रंट की करें उन्होंने साल 2005 से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था। हालांकि, इससे उन्हें ज्यादा नेम फेम नहीं मिला और अरिजीत ने अपनी जर्नी में काफी स्ट्रगल किया। लेकिन अब अरिजीत बॉलीवुड में ख़ास पहचान बना चुके है।