बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में नहीं रही हो, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें बहुत याद करते हैं। वहीं एक्ट्रेस के पति और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी उन्हें हमेशा याद करते हैं। यही नहीं बोनी कपूर को अक्सर श्रीदेवी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

श्रीदेवी की इस पुरानी तस्वीर को बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- लखनऊ में वर्ष 2012 में सहारा शहर में दुर्गा पूजा का एक उत्सव मनाया जा रहा है। इसका मतलब साफ है श्रीदेवी की ये तस्वीर साल 2012 में लखनऊ में ली गई थी।
बोनी कपूर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई श्रीदेवी की ये तस्वीर सिंदूरखेला की है, जिसमें एक्ट्रेस ने सफेद रंग की साड़ी पहन राखी है और वह मुस्कराती दिख रही हैं। साथ ही श्रीदेवी के माथे, गाल और पीठ पर सिंदूर लगे हुए हैं। वहीं, श्रीदेवी के पीठ पर सिंदूर से अंग्रेजी में बोनी कपूर का नाम लिखा हुआ है।

वहीं अब तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्रीदेवी की इस तस्वीर पर फैंस भावुक होकर तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट करते हुए श्रीदेवी को याद कर रहे हैं और तस्वीर पर रोने वाले इमोजी बना रहे हैं। वहीं एक फैन ने लिखा-सच्चे प्यार को भगवान ने तोड़ दिया। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि अभी भी भरोसा नहीं होता कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं।



बताते चले, श्रीदेवी, बोनी कपूर की दूसरी पति थी। बोनी ने 1996 में मोना से तलाक लेकर फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी से शादी कर ली थी। बोनी कपूर चार बच्चों के पिता हैं। श्रीदेवी से बोनी को दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं, जबकि पहली पत्नी मोना कपूर से भी उन्हें दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं।