बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि इस बार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गई हैं। सुशांत की मौत से पहले रिया उनके साथ रिलेशन में थी और अभिनेता की फैमली ने उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार भी ठहराया था। सुशांत की फैमली के रिया को दोषी बताने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

हालांकि रिया ने हमेशा ही खुद को निर्दोष बताया। वहीं इस सुशांत की मौत के बाद से रिया फिल्मों से भी दूर हो गई है और वो अब कम ही लाइमलाइट में आती हैं लेकिन अचानक से रिया अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद रिया चक्रवर्ती को फिर से प्यार हो गया है। रिया को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ता देख उनके फैंस काफी खुश हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया इन दिनों बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। बंटी सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई हैं। दोनों इसी साल रिलेशनशिप में आए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। रिया से पहले बंटी का नाम बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है।

बता दें कि रिया से पहले बंटी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। इसके अलावा उनका नाम दीया मिर्जा और नेहा धूपिया के साथ भी जुड़ चुका है। इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती संग रिलेशनशिप में आने से पहले बंटी की शादी हो चुकी है। बंटी ने साल 2009 में गर्लफ्रेंड अंबिका चौहान संग गोवा में शादी रचाई थी। हालांकि कुछ साल के बाद दोनों का तलाक भी हो चुका है।

गौर करने वाली बात ये है कि बंटी सजदेह इंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की बड़ी-बड़ी मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक हैं, यही वजह है कि उनकी पहचान एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स दोनों में है। बंटी की कई क्रिकेटर्स संग अच्छी दोस्ती है। वह विराट कोहली, युवराज सिंह, केएल राहुल के काफी करीब हैं। वह अक्सर इन सितारों को साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। खबरों के अनुसार बंटी की सबसे अच्छी दोस्ती विराट कोहली के साथ है।