बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधी। हालांकि सुष्मिता और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बारे में पूरी दुनिया अब जानती है। इन दोनों का रिश्ता दुनिया के सामने है। ये लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता हैं। अब दोनों ने अपना क्रिसमस दुबई में साथ सेलिब्रेट किया।

इस दौरान सुष्मिता सेन के भाई-भाभी, राजीव और चारु असोपा भी साथ थे। यहां सभी ने साथ में क्रिसमस पार्टी भी एंजॉय की। राजीव सेन ने पार्टी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- क्रिसमस पार्टी दुबई।

वीडियो में राजीव सेन रोहमन शॉल को गले लगाते दिख रहे हैं। लेकिन इस वीडियो की ख़ास बात थी चारु असोपा का रोहमन शॉल को जीजू कहकर बुलाना।

जी हां, चारु असोपा, सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन को वीडियो में मैरी क्रिसमस जीजू बोलती है। वही, पार्टी में सुष्मिता सेन भी नज़र आईं। सभी ने पार्टी को खूब एंजॉय किया। बता दे कि रोहमन शॉल सुष्मिता सेन के लगभग हर फंक्शन में नज़र आते हैं।