बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लाइमलाइट लूट लेने वाली दिग्गज अभिनेत्री रेखा हाल ही में फेमस फोटोग्राफ डब्बू रत्नानी ने अपना एनुअल कैलेंडर लॉन्च किया। 2020 का यह 21वां सेलेब्रिटी कैलेंडर एडीशन है। इस बीच रेखा से लेकर भूमि पेडणेकर, अनन्या पांडे, शर्लिन चोपड़ा, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे सेलेब्स अलग अंदाज में दिखाई दिए। डब्बू ने कैलेंडर फोटो शूट के बिहाइंड द सीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं।

वैसे रेखा की कांजीवरम साड़ी काफी ज्यादा फेमस है और वो अक्सर गोल्डन कलर की साड़ी पहने पार्टीयों में नजर आती हैं। मगर इस बार रेखा का लुक कुछ हट कर दिखाई दिया। जी हां वो इस वजह से क्योंकि रेखा ने इस इवेंट में व्हाइट और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी।

इसके साथ ही अदाकारा ने मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज पहनी थी। वहीं अपने लुक को रेखा ने ईयररिंग्स और रेड लिप्स्टिक के साथ पूरा किया था,जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी। रेखा ने वैसे हाथ में गोल्डन कलर का पर्स भी कैरी किया था।

डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च के खास मौके पर विद्या बालन भी नजर आई थीं। इस दौरान विद्या ने ग्रे कलर की साड़ी कैरी की हुई थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फोटोग्राफर के साथ कैमरे के सामने पोज दिए हैं। इस बीच विद्या ने जमकर मस्ती भी करी।

वहीं बात अगर भूमि पेडनेकर की करें तो वह कुछ इस अलग से अंदाज में दिखाई दी। ग्रे कलर के शेड की ड्रेस पहने हुए भूमि बेहद प्यारी लग रही थीं।

इवेंट में पहुंची भूमि ने लाइट मेकअप किया हुआ था,मगर उन्होंने कोई ज्वैलरी नहीं पहनी। वहीं भूमि पेडणेकर के टॉपलेस फोटो चर्चा में रहे।

इवेंट में सनी लियोनी फोटो के साथ पोज देते हुए नजर आई। सनी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की डे्रस कैरी की हुई थी। सनी के हाथ में जो उन्होंने खुद की फोटो ली हुई है वो न्यूड है और एक फाइल से खुद को ढका हुआ है। इवेंट में सनी अपने पति डेनियल के साथ पहुंची थीं।

कैलेंडर लॉन्च पर अनुष्का शर्मा भी पहुंची।

एक्टर विक्की कौशल ने भी डब्बू रतनानी ऐनुअल कैलेंडर 2020 के लिए फोटोशूट कराया।
