बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों ही कपल एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौक़ा नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में एक बार फिर रणवीर दीपिका को सरप्राइज देने के लिए पहुंच गए हैं। जहां अचानक बीच इंटरव्यू में पति रणवीर सिंह को देख खुद दीपिका भी हैरान रह जाती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस खुद को रोक भी नहीं पाती हैं, और रणवीर को सबके सामने गले लगा लेती हैं।

दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में टाइम मैगजीन के कवर पर नजर आईं। इसी बीच दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें TIME मैगजीन से एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह उन्हें सरप्राइज देने पहुंचे।
इस वीडियो में दीपिका से रणवीर सिंह संग उनकी शादी को लेकर सवाल किया जा रहा था। तभी रणवीर उन्हें सरप्राइज करने पहुंच जाते हैं। रणवीर को देख दीपिका के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ जाती है। रणवीर, दीपिका को लिपकिस करते हुए उन्हें अच्छे दिन की शुभकामनाएं देते हैं।

दीपिका अपने पति से कहती हैं तुम यहां मेरे इंटरव्यू के बीच आ गए। रणवीर, दीपिका को बताते हैं कि वह यहीं शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद एक्टर उन्हें बाय कहकर जा रहे होते हैं कि एक्ट्रेस उनसे कहती हैं कि ये हमारी शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं। बता दे की शादी के सवालों पर दोनों ही कपल एक साथ जवाब देते दिखे जहां कपल ने बताया की भले ही हमारे शादी की 4 या फिर साढ़े चार साल हो गए हैं। लेकिन उन्हें साथ में 10 से 11 साल हो चुके हैं।

इसी के साथ दीपिका अपने पति रणवीर सिंह की तारीफों के पूल बांधते हुए यह कहते दिखी की मुझे एक पति के रूप में एक बहुत अच्छा दोस्त मिला हैं। जिसके साथ टाइम स्पेंड करना, बातें करना बहुत ही पसंद हैं।
.jpg)
इसी के साथ दीपिका यह भी कहते दिखी की मुझे बिलकुल भी अंदाजा नहीं था की मेरे पति अचानक मुझे सरप्राइज देने के लिए आ जाएंगे। बता दे की रणवीर अक्सर ही अपनी पत्नी दीपिका को इस तरह के सरप्राइज देके स्पेशल फील कराते रहते हैं।