देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने फैंस को कुछ देर पहले एक बहोत बड़ी गुड न्यूज़ दी है। आपको बता दे देवोलीना लम्बे वक़्त से इंडस्ट्री मे काम कर रही है। लेकिन उनकी पहचान अभी भी गोपी बहू के नाम से ही होती है। ये वो किरदार है जो उन्होंने पॉपुलर टीवी शो साथ निभाना साथिया मे निभाया था। देवोलीना ने गोपी बहू बन फैंस को लम्बे समय तक एंटरटेन किया। इस शो की बदौलत आज भी एक्ट्रेस गोपी बहू के रूप में लोगों के दिलों मे बंसती है।

वही आज का दिन एक्ट्रेस के लिए बेहद ख़ास है। दरअसल, साथ निभाना साथिया में उन्होंने 10 साल पहले 6 जून 2012 को काम शुरू किया था। अब देवो ने आज के दिन ही इस शो मे वापसी की खुशखबरी दी है। इसे वह अजीब इत्तेफाक मानती हैं। देवोलीना ने इस खुशखबरी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। लोगों के बीच वह फिर गोपी बहू के रूप में आ रही हैं। हालांकि उनका रोल ज्यादा नहीं होगा। पर यह जानकर उनके फैन्स भी काफी खुश हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया है कि वह साथ निभाना साथिया में वापसी कर रही हैं। देवो ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘गोपी बहू के रूप में 10 साल। यह सिर्फ इत्तेफाक नहीं हो सकता। 06-06-2012 से मैंने गोपी बहू के रूप में जर्नी शुरू की थी। 06-06-2022 में गोपी बहू के रूप में वापसी करना मेरे लिए ब्लेसिंग्स से कम नहीं है।’
देवोलीना आगे लिखती हैं, ‘इस किरदार के लिए आभार जताना मेरे लिए आसान नहीं है। मैं कुछ भी कर लूं लेकिन साथिया और गोपी हमेशा मेरे दिल और आत्मा के करीब रहेंगे। हालांकि मैं साथिया 2 का हिस्सा लंबे वक्त तक नहीं रहूंगी। लेकिन 1 सेकंड के लिए भी इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी खुशी की बात है। आपके स्क्रीन पर गोपी बहू बनकर आ रही हूं।’ देवोलीना के इस पोस्ट पर उनके फैन्स और साथ निभाना साथिया के दर्शकों ने खुशी जताई है।

आपको बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों का जीतने के लिए एकदम तैयार है। वह जल्द ही ‘फर्स्ट सेकेंड चांस’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में देवोलीना के अलावा निखिल संघ, साहिल उप्पल, अनंत महादेवन और रेणुका शहाणे भी हैं। फिल्म में देवोलीना ने ‘वैदेही’ की भूमिका निभाई है।