इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की वाइफ और उम्दा कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के डांस के लाखों लोग दीवाने हुए रहते हैं। एक्ट्रेस के डांस की वीडियो अपलोड करते के साथ ही फैंस उसपर जमकर अपना रिएक्शन देना भी शुरू कर देते हैं। दरअसल धनश्री के फैंस काफी टाइम से उनके डांस को मिस कर रहे थे। पिछले साल सितंबर 2022 में धनश्री डांस करते वक्त चोटिल हो गई थीं जिसके बाद उन्हें लिगामेंट सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। ऐसे में अब अपनी सर्जरी को मात देकर धनश्री एक बार से डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

दअरसल अब इंजरी से ठीक होने के बाद धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाया। इस वीडियो में धनश्री वर्मा रिकवरी के बाद काफी फिट लग रही हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, डॉक्टर ने मुझे थोड़ा ‘डांस करने की इजाजत दे दी है’। धनश्री को वापस देख उनके फैंस काफी खुश हैं और इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘वेलकम बैक’ तो दूसरे ने लिखा, ‘आपके डांस को बहुत मिस किया’। तो वही एक यूजर ने लिखा की- आपको वापस से एक्शन करते देख बेहद ख़ुशी हुई।

वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स लगातर धनश्री का वेलकम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस के पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हुए भी नजर आ रहे हैं।