हिंदी सिनेमा का जाना मन नाम और जिन्होंने रामानंद सागर के पौराणिक शो ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाया था। वो कोई और नहीं दीपिका चिखलिया है। इस शो की वजह से दीपिका चिखलिया को घर-घर में जाना जाने लगा था।

साथ ही इस शो के जरिए एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी भी काफी मिली। इस शो के जरिए दीपिका चिखलिया को असल ज़िन्दगी में भी पूजा जाने लगा। लोगों को उन्हें रील कैरेक्टर में ही देखना अच्छा लगने लगा, ऐसे में उन्हें किसी और अवतार में देखना किसी को नहीं भाया।

यही वजह है कि ‘रामायण’ के बाद दीपिका चिखलिया को किसी शो या किसी और फिल्म से पॉपुलैरिटी नहीं मिली। वही अपने करियर में एक फिल्म के चलते तो एक्ट्रेस को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

कुछ साल पहले दीपिका चिखलिया ने फिल्म ‘गालिब’ में आतंकवादी की पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस आतंकवादी अफजल गुरु की पत्नी और गालिब की मां बनी थीं। वही रामायण की सीता को आतंकवाद की पत्नी बनता देख फैंस को नहीं भाया, जिसकी वजह से उन्हें ट्रॉल्लिंग का शिकार होना पड़ा।
ये ऐसा पहली बार नहीं जब दीपिका को आलोचना झेलनी पड़ी। एक बार और शार्ट ड्रेस में वाइन का गिलास हाथ में लिए जब दीपिका को देखा गया जब भी उनके फैंस ने उन्हें ट्रोल किया था। उसका एक बड़ा कारण ये था दीपिका के फैंस उन्हें सीता के रूप में ही देखना चाहते थे। यही कारण है कि उनका वेस्टर्न लुक आजतक किसी को हजम नहीं हुआ।

वर्क फ्रंट की बात करे तो दीपिका चिखलिया ने अब तक ‘सुन मेरी लैला’, ‘विक्रम बेताल’, ‘भगवान दादा’, ‘घर संसार’, ‘इंद्रजीत’, ‘घर का चिराग’ जैसी कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्म्स में नजर आ चुकी हैं। वही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दीपिका को लगभग 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते है।