टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने काम से कम और पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दीपिका ने रिवील किया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। उसके बाद से उनके व्लॉगस में भी उनकी प्रेगनेंसी को लेकर बाते हो रही हैं। आपको बता दें दीपिका कक्कड़ के व्लॉगस लोगों को खूब पसंद आते हैं। वहीं, उनकी ननद सबा इब्राहिम भी एक व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

सबा की हाल ही में शादी हुई है और वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी सबा की शादी को चंद महीनें बीते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी प्रेगनेंसी की खबरें छाई हुई हैं। ऐसे में अब खुद सबा ने प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है।

सबा इब्राहिम ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। इतना ही नहीं उनके पीरियड्स की डेट भी मिस हो गई थी। जिसकी वजह से वो काफी टेंस थीं, क्योंकि उन्हें अपने पति और सास-ससुर के साथ उमराह के लिए जाना था। सबा ने कहा कि पीरियड मिस होने की बात जब उन्होंने घर पर बताई तो लोग प्रेग्नेंसी के अंदाज़े लगाने लगे।

कुछ लोगों ने तो सबा को बधाइयां भी दी और प्रेग्नेंसी टेस्ट की सलाह भी। सबा ने अपने व्लॉग में बताया कि एक साल पहले जब उनका काफी वेट था, तब उन्हें PCOS के सिम्पटम्स रह चुके हैं। हालांकि, उन्होंने इस पर काबू पा लिया था और फिर पीरियड रेगुलर हो गए थे। मगर अब अचानक फिर से ऐसा होने पर वो बहुत परेशान हो गई थीं। वो अपना चेकअप कराने के लिए मुंबई आई थीं और उनका फुल चेकअप हुआ।

लेकिन रिपोर्ट्स में क्या आया है, वो अपने अगले व्लॉग में शेयर करेंगी। सबा का तो यही कहना है कि हो सकता है कि डाइट में गड़बड़ी की वजह से उनके पीरियड मिस हुए और तबीयत खराब हुई। खैर, बाकी तो उनके अगले व्लॉग्स में पता चलेगा।