बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार दिशा पाटनी ने हाल ही में कुछ ऐसा कारनामा किया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी वाहवाही हो रही है। वैसे तो अक्सर सोशल मीडिया पर जब भी दिशा पाटनी का नाम गूंजता है तो उसका कारण उनका कोई अतरंगी लुक या बिकिनी फोटोज ही होती हैं। आपको बता दें दिशा अपनी फिल्मों से ज़्यादा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए ही जानी जाती हैं।

आए दिन एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार सोशल मीडिया का पारा हाई करता नज़र आता है। वहीं, एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अब हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी एक तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर के सामने आते ही इंटरटेंट पर आग लग गई। एक्ट्रेस की ये फोटो इतनी हॉट है कि इससे अपने नज़रें हटा पाना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं होगा।

दरअसल, अब दिशा पाटनी ने अपनी एक बिकिनी पिक शेयर की है। लेकिन इस बार फैंस का जो रिएक्शन सामने आया है उसका अंदाज़ा तो एक्ट्रेस ने भी नहीं लगाया होगा। ट्रोलिंग को छोड़ इस बार लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस तस्वीर में दिशा के स्ट्रेच मार्क्स भी नजर आ रहे हैं, जिसके चलते इंस्टा यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।
इस वायरल तस्वीर में दिशा बाथरूम में मिरर सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर को जो बात खास बनाती है, वो ये है कि दिशा ने अपने स्ट्रेच मार्क्स को छिपाया नहीं, बल्कि फ्लॉन्ट किया हैं। यही चीज़ अब लोगों को पसंद आई है और उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। ऐसे में एक फैन ने कमेंट किया, ‘मुझे प्यार है कि ये अनफ़िल्टर्ड है!! प्योर ब्यूटी!!!’

तो किसी ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, ‘दिशा को भी स्ट्रेच मार्क्स हैं! अब मैं चैन से जी सकता हूं।’ तो एक यूज़र ने कमेंट किया, ‘शुक्रिया ये दिखाने के लिए कि स्ट्रेच मार्क्स नॉर्मल चीज है।’ तो शख्स बोला, ‘एक समय था जब स्त्री का कपड़ा उतारने पर महाभारत हो गया था और आज कपड़ा ढ़कने को बोलो तो महाभारत हो जाता है।’