छोटे पर्दे की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया टीवी के सबसे मशहूर कपल में से एक है। फैंस उन्हें बतौर कपल काफी पसंद करते है। वही इस कपल की शादी को लगभग 6 साल का समय होने को है और अब उनके चाहने वाले उन्हें पेरेंट्स बनते हुए देखना चाहते है।

जहा प्रेगनेंसी की खबरे सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में छा जाती है, तो ऐसे में कई बार फैंस को शक होता है कि कही द्वियांका प्रेग्नेंट तो नहीं? पिछले कुछ दिनों से टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्ट्रेस दिव्यांका की प्रेगनेंसी की कयास लगाते नजर आ रहे थे। वही अब आख़िरकार उनके पति विवेक ने वाइफ की प्रेगनेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

विवेक ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ही हमेशा ऐसा क्यों होता है? इंटरनेट पर इस तरह की खबरें कई बार सामने आ चुकी है, लेकिन नहीं, वो प्रेग्नेंट नहीं है। जब भी कभी ऐसा होगा, हम फैंस को खुद इसके बारे में जरूर बताएंगे। वही बीते दिनों दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर भी देखा गया था।

बात दे दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात स्टार प्लस टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। इसी शो के सेट पर दोनों को प्यार हुआ था, वही कुछ साल तक दोनों ने एक दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट किया था और फिर दोनों ने साल 2016 में दिव्यांका के होम टाउन में शादी की।

वही ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। बता दे इस कपल की लव केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों को ट्रैवेलिंग का काफी शोक है, वही दोनों मौका मिलते ही घूमने निकल पड़ते है।

वही आखरी बार एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था और उनके पति विवेक को वहीं विवेक रोड ट्रिप पर बेस्ड मूवी ‘चल जिंदगी’ में देखा गया था।