अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में नजर आने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने रशियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्र कोशेव संग शादी कर हर किसी को हैरान किया था। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद वह इस साल अगस्त में स्पेन से वापस भारत शिफ्ट हुईं हैं। इसी के बाद से ही श्रिया की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी अफवाहें ख्ल रही थीं। लेनिक अब उन्होंने अपनी एक पोस्ट के जरिए फैंस को हैरान कर दिया है।

श्रिया ने पोस्ट में खुलासा किया वह साल 2020 में ही मां बन गईं थीं। लेकिन ये बात उन्होंने सबसे छुपाकर रखी थी। वहीं अब अपने एक पोस्ट के जरिए श्रिया ने फैंस को मां बनने की जानकारी दी।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे अपने हसबेंड और बेटी संग नजर आ रही हैं। श्रिया ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि- हैलो दोस्तों, साल 2020 में मेरा क्वारनटीन बहुत खूबसूरत और पागलपन से भरा रहा। जब सारी दुनिया एक अलग किस्म की उथल-पुथल से होकर गुजर रही थी हमारी दुनिया बदल चुकी थी। हमारा जीवन एडवेंचर, एक्साइटमेंट और सीख से भरा रहा। हमें इसी दौरान तोहफे में एक खूबसूरत परी मिली। हम भगवान का धन्यवाद करते हैं!
श्रिया सरन साउथ इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हैं। साल 2001 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म तुझे मेरी कसम थी जिसमें जेनेलिया और रितेश देशमुख नजर आए थे। साल 2007 में वे इमरान हाशमी संग फिल्म आवारापन में नजर आई थीं। इस बीच वे बॉलीवुड के कई सारे आइटम सॉन्ग्स में नजर आईं। मगर उन्हें बड़ी कामियाबी और लाइमलाइट मिली अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से। उनकी पिछली हिंदी फिल्म सब कुशल मंगल थी। फिलहाल में कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं जिसमें से एक RRR भी है।