कान्स फिल्म फेस्टिवल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सभी अदाकारों के लिए ये इवेंट बेहद ज़रूरी माना जाता हैं। इस फेस्टिवल में अब तक बॉलीवुड की कई दिवाज अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। लेकिन फिलहाल तो अनुष्का शर्मा के कान्स 2023 में शिरकत करने की चर्चा इस समय सबसे ज़्यादा हो रही है। लम्बे समय से बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बनाये हुए अनुष्का को अब इस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरते हुए देखा जायेगा।

अनुष्का शर्मा के इस साल के कान्स फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू करने जा रही हैं जिसके चलते वह लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने ट्विटर पर विराट कोहली और अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर कर अनुष्का के कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने का हिंट दिया है। बस तभी से ये खबर आग की तरह फैलती हुई देखि जा सकती है।

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश दिवा में से एक दीपिका पादुकोण ने साल 2022 में कान्स जूरी मेंबर बन देश को प्राउड कराया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक से भी सभी को काफी इम्प्रेस किया था। जिसके बाद दीपिका का नाम बॉलीवुड में और भी उचाई पर पहुंच गया था।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कार्पेट पर बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय ने भी इस ब्लैक फ्लोरल गाउन में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा था। इस दौरान एक्ट्रेस की अदाओं ने पूरी महफिल लूट ली थी।

साल 2019 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की पीसी यानी प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक संग व्हाइट कलर में ट्विनिंग कर पहुंचते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस के व्हाइट गाउन के खूब चर्चे हुए थे।

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने 2022 कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था, इस इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने व्हाइट रफल्ड गाउन से काफी सुर्खी बटोरी थी।

उर्वशी रौतेला ने भी साल 2022 के कान्स फेस्टिवल में स्टनिंग डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने व्हाइट गाउन ने रेड कार्पेट पर अपनी हसीन अदाओं से हर किसी को घायल कर दिया था।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की लाड़ली बेटी सोनम कपूर भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं। जिसके चलते उनकी गिनती बॉलीवुड में मोस्ट फैशनेबुल दीवाज़ में होती हैं।