टीवी एक्टर अर्जुल बिजलानी कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए है। आजकल उनको लेकर काफी विवाद चल रहा है। हाल ही में एक्टर सौरभ जैन के ‘खतरों के खिलाड़ी 11 से एलिमिनेशन का कारण बने थे जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। वही अब एक बार फिर अर्जुन मुश्किल में पड़ गए है। अब फैंस का गुस्सा फिर से एक्टर पर बरसने लगा है।

दरअसल, अब वो राहुल वैद्य की वजह से लोगों के निशाने पर आ गए हैं। कलर्स ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें अर्जुन श्वेता तिवारी और राहुल वैद्य की तुलना किसी जानवर से करते दिख रहे हैं और ये बात लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो अर्जुन के साथ-साथ कलर्स चैनल पर भी बुरी तरह भड़क रहे हैं। लोग कलर्स पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाते हुए ट्विटर से अकाउंट को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

प्रोमो में अर्जुन कहते हैं यहां ऐसे अजीबो गरीब प्राणी हैं कि देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसके बाद एक्टर श्वेता तिवारी को देखकर कहते हैं, ‘श्वेता तिवारी एक चालाक लोमड़ी की तरह है अगर इसे अंगूर नहीं मिलते यानी स्टंट में जीत नहीं मिलती तो अंगूर खट्टे हैं’। इसके बाद अर्जुन, राहुल के लिए कहते हैं, ‘ये है लकड़भग्गा…इसकी सिर्फ शक्ल लकड़भग्गे जैसी है बाकी इसमें ऐसी कोई क्वालिटी नहीं है’।

कलर्स के इस प्रोमो पर फैंस काफी नाराज़गी जता रहे हैं। कुछ लोगो का कहना है कि कलर्स ऐसी स्क्रिप्ट्स के साथ अर्जुन बिजलानी कि इमेज भी खराब कर रहा है। वही अब सोशल मीडिया पर #ShameonColorstv ट्रेंड कर रहा है। लोगो का कहना है कि चैनल को एंटरटेनमेंट के नाम पर बॉडी शमिंग बंद कर देनी चाहिए। वही एक यूजर ने लिखा: ‘कल को मज़ाक के लिए ये लोग किसी भी हद तक जायेगे तो चलेगा क्या? मनोरंजन और बॉडी शेमिंग और किसी को नीचा दिखाने में अंतर है।’


वही किसी ने लिखा: “बहुत ही शर्मनाक कलर्स टीवी !! अर्जुन अपने दम पर चमकने में बहुत सक्षम हैं, उन्हें ऐसी स्क्रिप्ट देकर उनकी रेपुटेशन को बर्बाद न करें जो सभी दर्शकों की भावनाओं को आहत करें! राहुल वैद्य से माफी मांगें।”