24 साल के रिश्तों को भुलाकर जब मलाइका अरोड़ा किसी और को दे बैठी थी दिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

24 साल के रिश्तों को भुलाकर जब मलाइका अरोड़ा किसी और को दे बैठी थी दिल

मलाइका अरबाज़ खान के साथ 19 साल तक शादी के बंधन में थे। ये कोई अरेंज मैरिज नहीं थी बल्कि दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक अच्छी तरह जानने समझने के बाद शादी का फैसला लिया था। जिसके बाद फिर दोनों का रिश्ता एक झटके में ख़त्म हो गया।

बॉलीवुड की सबसे फिट और फाइन एक्ट्रेस कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफ़ेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल आए दिन एक्ट्रेस की रिलेशनशिप और तलाक की खबरे सामने आती रहती हैं। वही एक्ट्रेस का नाम इन दिनों बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा हैं।  वही इससे पहले मलाइका अरबाज़ खान के साथ 19 साल तक शादी के बंधन में थे। ये कोई अरेंज मैरिज नहीं थी बल्कि दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक अच्छी तरह जानने समझने के बाद शादी का फैसला लिया था। जिसके बाद फिर दोनों का रिश्ता एक झटके में ख़त्म हो गया। दोनों ने आपसी सहमती से तलाक ले  लिया। जिसके बाद मलाइका ने इतने सालों के रिश्तों पर एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और दूसरे  रिलेशन ने कमिटेड हो गयी।
1654242437 281688700 278436457754024 4339172755323647140 n (1)इस वजह से हुआ था तलाक 
दरअसल तलाक कभी भी पहला फैसला नहीं होता बल्कि ये एक अंतिम निर्णय होता है। और इन दोनों के रिश्तों में भी कुछ ऐसा ही हुआ था।  रिश्तों में तकरार तो बहुत पहले से शुरू हो गयी थी।  लेकिन उस वक़्त दोनों रिश्तों को संभालने की पूरी कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुरजोर कोशिश के बाद भी बात नहीं बनी तो इन्होंने तय कर लिया कि दोनों अब अलग ही हो जाएंगे। 2017 में आपसी सहमति से इन्होंने अलग होने का फैसला लिया और तलाक पर मुहर लग गई। ये रिश्ता खत्म होने से पहले मलाइका और अरबाज 24 साल साथ रहे लेकिन इस बंधन से आजाद होते ही मलाइका की जिंदगी में एंट्री हुई नए प्यार की। 
1654242462 malaika n arbaaz1024
मलाइका ने दुबारा कभी नहीं देखा पीछे मुड़कर 
वही दोनों के तलाक के एक साल बाद ही ये खबर आए थी की मलाइका और अर्जन कपूर रिलेशनशिप में हैं। वही दोनों ने ही अपने रिश्तों को भरपूर छुपाने की कोशिस भी की थी।  लेकिन वो कहते हैं की प्यार छुपाए नहीं छुपता।  जिसके बाद ये कहा जाता है कि इनके प्यार का आगाज 2017 में ही हो गया था। यानि अरबाज से रिश्ता खत्म होते ही मलाइका की जिंदगी में अर्जुन ने एंट्री ले ली थी। 
1654242491 281337895 5359183420799942 6687806425448868110 n (1)
इसी साल हो सकती हैं शादी 
1654242583 271142030 297264242347977 7722107265809725803 n
वही अब मलाइका और अर्जुन 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं। और खबर है कि इस साल दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। मलाइका और अर्जुन दोनों ही इस रिश्ते को लेकर काफी पॉजीटिव नजर आते हैं। वेल अब शादी की ख़बरों में कितनी सच्चाई हैं ये तो मलाइका और अर्जुन ही बता सकते हैं।        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 9 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।