टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हर किसी का दिल जीता है। नीरज विज्ञापन, मैगजीन, टीवी शो, हर जगह इन दिनों छाए हुए हैं। कौन बनेगा करोड़पति के बाद अब वह डांस रिएलिटी शो में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल, नीरज का रिएलिटी शो में मस्ती से भरा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नीरज चोपड़ा रियलिटी शो डांस + 6 के आगामी एपिसोड में जमकर मस्ती करते दिखाई देने वाले हैं। इस शो में पहुंच कर नीरज जमकर मस्ती करते दिखाई देने वाले हैं। वह यहां शो की जज शक्ति मोहन को प्रपोज भी करते नजर आएंगे। उनको पसंद करने वाली लड़कियों के लिए ये जरा शॉकिंग हो सकता है मगर हाल ही में शो से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।
नीरज स्टेज पर आते हैं और शक्ति को प्रपोज करते हैं। मगर नीरज का शक्ति को प्रपोज करने का अंदाज भी निराला नजर आ रहा है। वे इस दौरान भी ऐसा कहते आ रहा है। वे इस दौरान भी ऐसा कहते नजर आ रहे हैं कि उनका पहला प्यार तो जैवलीन ही है और उन्हें ना तो खाना बनाना आता है और ना वे शक्ति को टाइम दे सकते है।

मगर नीरज का ये प्रपोजल शो के होस्ट राघव को पसंद नहीं आता है। जब उनसे रहा नहीं जाता है तो वे इसपर कमेंट करते हुए कहते हैं कि- भाई आपने गलत जगह जैवलीन फेंका है। इसपर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। बता दें कि डांस प्लस 6 शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शो के कंटेस्टेंट्स भी अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आते हैं।

नीरज चोपड़ा की बात करें तो ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद से एक्टर के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। कुछ समय पहले वे कौन बनेगा करोड़पति में नजर आए थे इस दौरान उन्होंने अपने इनोसेंस से सभी को इंप्रेस किया था।