बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट लवेबल कपल की लिस्ट में अपना नाम शुमार करने वाले एक्टर्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिन अपनी कैमिस्ट्री के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इनकी जोड़ी को इनके फैंस इस कदर पसंद करते हैं कि क्या ही कहने। इस जोड़ी को फैंस एक आइडल जोड़ी के तौर पर भी देखते हैं।

कि अगर प्यार हो तो रणवीर-दीपिका जैसा ही हो। जिस तरह से रणवीर अपनी वाइफ दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं वो काबिल-ए-तारीफ है। अपनी हर एक कामियाबी का श्रेय वह दीपिका को देने से कभी नहीं चूकते हैं। दीपिका भी अक्सर अपने पति रणवीर का जिक्र करती हुई नजर आती हैं।
रणवीर के साथ काफी सेफ फील करती हैं दीपिका

इसी बीच एक बार फिर से दीपिका पादुकोण ने अपने हबी रणवीर सिंह से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर कोहराम मचाया हुआ हैं। हाल ही में ये जोड़ी साथ वेकेशन के लिए भूटान पहुंची थी। अपने वेकेशन को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा कि इन दिनों उन्होंने और रणवीर ने साथ वो किया जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा मजा आता है, जिसमें लंबी सैर, साइड सींग और खाना जैसी चीज़े शामिल है। दीपिका का मानना है कि जब वह रणवीर के साथ होती हैं तो वह काफी सेफ फील करती हैं।
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस

इस दौरान दीपिका से एक्ट्रेसेस की शेल्फ लाइफ को लेकर भी कई सवाल किये गए। दीपिका के मुताबिक उन्होंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया क्योंकि रणवीर उन्हें हमेशा उनको, उनके सपनों को और उनके एम्बीशन्स को पहले रखा है। इसके अलावा दीपिका ने ये भी कहा कि, वह सभी फिल्मों से प्रभावित होकर बड़े हुए हैं, या वह अपने आसपास के रिश्तों और शादियों से प्रभावित होकर बड़े हुए हैं. दीपिका की मानें तो सभी को ये बात समझने की जरूरत है कि वह जिस सफर पर है वहां सिर्फ वही हैं या फिर वह दो लोग हैं इस सफर पर।
अपनी पीढ़ी से क्या सीखा कपल?

कपल्स को लेकर दीपिका ने बताया कि आज के कपल्स में पैशेंस की कमी है। एक्ट्रेस का मानना है कि उनसे पहले और भी जोड़ियां रही हैं जो अपनी पीढ़ी से सीखते हैं या सीख सकते हैं। कई चीज़ों में पैशेंस की सबसे इम्पोर्टेंट चीज होती हैं। बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों की शादी को 5 साल का वक्त होने वाला है। दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी वर्क लाइफ को भी अच्छे से मैनेज करते हैं।