बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने छोटी सी उम्र में बड़ा काम किया है। करियर बनाने के बाद घर बनाने के लिए जहां लोगों को सालों का समय लग जाता हैं, वहीं बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी ने बॉलीवुड में डेब्यू के कुछ सालों में ही अपने लिए एक नया घर खरीद लिया है। जान्हवी का नया घर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है जो कि एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर पर फैला हुआ है।

जान्हवी कपूर के इस नए घर की कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस घर की डील 39 करोड़ रुपए में की है। जान्हवी ने 7 दिसंबर को इस घर की डील का फाइनल कर दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक घर के लिए जाह्नवी कपूर ने 78 लाख की स्टैंप ड्यूटी भरी है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, आखिरी बार एक्ट्रेस ‘गुंक्सेजन सना: द करगिल गर्ल’ में नजर आईं थीं। इसके अलावा जाह्नवी जोया अख्तर की होरर फीचर फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ में भी नजर आईं थीं।

जान्हवी अभी केवल 23 साल की हैं और अभी उनका फिल्मी करियर भी बस शुरू ही हुआ है। ऐसे में इतना बड़ा इंवेस्टमेंट कर जान्हवी ने सबको चौंका दिया है। जान्हवी अब दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें दोस्ताना 2 और रूही अफ्ज़ाना जैसी फिल्में शामिल हैं।