कंगना रनौत ने बताया नेपोटिज्म और मूवी माफिया के बीच एक कलाकार होने के तौर पर क्या है सबसे भयानक चीज - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कंगना रनौत ने बताया नेपोटिज्म और मूवी माफिया के बीच एक कलाकार होने के तौर पर क्या है सबसे भयानक चीज

कंगान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें देर रात की शिफ्ट काफी भयानक लगती हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, नेपोटिज्म और मूवी माफिया के बीच एक कलाकार होने के तौर पर सबसे भयानक चीज नाइट शिफ्ट में काम करना है।

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत अक्सर बॉलीवुड और देश से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। अभी तक वो बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म और मूवी माफिया पर खुल कर बात करती थी। अब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक और बड़ी समस्या के बारे में फैंस को बताया है। 


1610964123 kangna ranaut

आपको बता दे, कंगना इन दिनों अपनी नई फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच उन्होंने देर रात काम करने को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है।


1610964139 kangana ranaut 1

कंगान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें देर रात की शिफ्ट काफी भयानक लगती हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘नेपोटिज्म और मूवी माफिया के बीच एक कलाकार होने के तौर पर सबसे भयानक चीज नाइट शिफ्ट में काम करना है। जब सूरज उग रहा होता है तब आप सोते हैं, आपका बॉडी क्लॉक और फूड साइकल बिगड़ जाता है। पहली कुछ रातों से मुझे भूख नहीं लगती और खुद को भटका हुआ महसूस करती हूं। मेरी बॉडी को इसकी आदत पड़ने का इंतजार कर रही हूं, ट्विटर पर क्या समाचार है?’ 
1610964075 night shift

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैंस भी ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।