टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सिर्फ एक दिन बाद वरुण बंगेरा की दुल्हनिया बनने वाली हैं। जी हां, 5 फरवरी को ये कपल गोवा के 5 स्टार होटल में शादी के बंधन में बंध जायेंगे। करिश्मा और वरुण की वेडिंग सेरिमनीज शुरू हो गई हैं और तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने शुरू हो गए हैं। रस्मों की शुरुआत हल्दी से हुई और आज मेहंदी की रस्म भी हो चुकी है। इस दौरान फैन पेजज पर कुछ अंदर के वीडियोज भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में करिश्मा के पैरों पर मेहंदी दिख रही है। उनके होने वाले पति वरुण बंगेरा मेहंदी को ड्रायर से सुखा रहे हैं। करिश्मा तन्ना ने हल्दी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिसमें वह वरुण के साथ काफी मस्ती करती नजर आ रही थीं।

करिश्मा के मंगेतर मेहंदी सुखाते दिखे
करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से 5 फरवरी को शादी करने वाली हैं। ऐसे में जहां गुरुवार को हल्दी से उनकी शादी की रस्में शुरू हुईं। इसके बाद उनकी मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हैं। एक वीडियो में करिश्मा के पैरों पर मेहंदी लगी दिख रही है। वह वरुण को हाथों की मेहंदी दिखा रही हैं। वहीं वह ड्रायर से उनके पैरों की मेहंदी सुखाते जा रहे हैं।
वायरल हुआ डांस वीडियो ….
करिश्मा तन्ना अपने मेहंदी फंक्शन में येलो लहंगे में वरुण के साथ दिखाई दीं। वहीं वरुण ने रेड कुर्ता-पायजामा और सदरी पहना था। इस दौरान दोनों ने साथ में जमकर डांस भी किया। उनके फंक्शन में इंडस्ट्री के दोस्त और रिलेटिव्स भी शामिल हुए। मालूम हो हल्दी वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई थीं। करिश्मा और वरुण की सगाई बीते साल नवंबर में हुई थी।