KGF स्टार यश ने सलमान खान और शाहरुख़ के लिए दिया बड़ा बयान, देखिये साउथ इंडस्ट्री की ये 5 बड़ी खबरे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

KGF स्टार यश ने सलमान खान और शाहरुख़ के लिए दिया बड़ा बयान, देखिये साउथ इंडस्ट्री की ये 5 बड़ी खबरे

साउथ के स्टार्स बॉलीवुड में अपने दम पर एक नयी पहचान बनाते जा रहे है। पिछले कुछ सालो में साउथ के स्टार्स की चर्चा बॉलीवुड गलिआरो में भी देखने को मिल रही है।

साउथ के स्टार्स बॉलीवुड में अपने दम पर एक नयी पहचान बनाते जा रहे है।  पिछले कुछ सालो में साउथ के स्टार्स की चर्चा बॉलीवुड गलिआरो में भी देखने को मिल रही है।  उनकी नयी फिल्मो से लेकर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम् खबरे भी बड़ी ही रूचि लेकर लोग सुनना और देखना पसंद करते है। तो आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ साउथ स्टार्स की 5 बड़ी खबरे। 
1649486017 screenshot 2
1. यश को सलमान शाहरुख़ से किया गया compare तो, यश ने दिया ये रिएक्शन। 
साउथ के सुपरस्टार यश की पहली पेन इंडिया फिल्म KGF ने उन्हें रातोरात पुरे देश में बड़ा स्टार बना दिया था।  साउथ की फिल्मो में पहले से ही वह अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन की वजह से काफी फेमस थे और हिंदी दर्शक भी उनकी हिंदी डब फिल्मो से उन्हें काफी पसंद करते थे।  लेकिन KGF के बाद उनकी शोहरत रातो रात दुगनी हो गयी थी। अब उनकी इसी फिल्म की दूसरी किश्त आ रही है KGF 2। 
1649485924 screenshot 13
इस फिल्म की चर्चा काफी टाइम से बॉलीवुड में भी हो रही है।  फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब यश की बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख़ खान से तुलना की गयी तो उन्होंने कहा ” मैं एक सिनेमा प्रेमी हूँ।  उन लोगो की फिल्मे देख कर बड़ा हुआ हूँ।  वह मुझ जैसे एक्टर्स की प्रेरणा है और उनसे बराबरी करना या उनके साथ तुलना करना उनकी मेहनत और उनके काम को कम कर देता है।  वह लाजवाब है और हमारे सुपरस्टार है। वह इस इंडस्ट्री के पिलर्स है। “
1649485942 screenshot 1
2. राम चरण को कहा गया कि RRR में उनकी वजह से Jr NTR को नज़रअंदाज़ किया गया। 
RRR ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया है।  कमाई के कई पुराने रिकार्ड्स तोड़े और नए रिकार्ड्स बनाए है। RRR में राम चरण और Jr NTR दोनों ही ने बेहतरीन एक्टिंग की है।  हाल फिलहाल ही RRR की सक्सेस पार्टी राखी गयी थी।  
1649486267 screenshot 3
RRR को मिल रही वाहवाही और राम के काम को प्रशंसा के बिच जब राम चरण से पूछा गया की उनकी परफॉरमेंस ने Jr NTR को किनारे ला दिया है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है।  फिल्म में दोनों ने ही काफी अच्छा काम किया है।  और दोनों को एक जैसा स्क्रीन टाइम और महत्व दिया गया।  SS राजामौली सर के विज़न के हिसाब से दोनों एक्टर्स ने फिल्म में अपनी अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। 
1649486277 screenshot 4
3. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कि अल्लू अर्जुन की तारीफ कहा ” लीजेंड”। 
भारत में सिनेमा और क्रिकेट का साथ काफी पुराना रहा है।  बॉलीवुड स्टार्स के साथ क्रिकेटर्स का नाम हमेशा ही जोड़ा जाता रहा है।  लेकिन यहाँ मामला कुछ अलग है।  साउथ स्टार्स की फैन फोल्लोविंग और उनका क्रेज लोगो में कितना है ये तो हम सब जानते है और अल्लू अर्जुन की तो बात ही अलग है।  साउथ के स्टाइलिश स्टार का ख़िताब हासिल कर चुके अल्लू अर्जुन साउथ के उन स्टार्स में एक है जिन्होंने अपने काम से नए मापदंड बनाए है।
1649486373 screenshot 5
 अल्लू अर्जुन न सिर्फ भारत में बल्कि भारत के बहार भी काफी पसंद किये जाते है।  उनके फैंस में से एक है ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वार्नर। डेविड वार्नर आय दिन इंस्टा पर अल्लू अर्जुन के गांव या उनके डॉयलोग्स पर वीडियो बनाते नज़र आ ही जाते है।  वह उनके बहुत बड़े फैन है और उन्हें एक्टिंग का लीजेंड मानते है। कल अल्लू अर्जुन का 40वा जन्मदिन था। जिसके मौके पर उन्हें उनके वेल्ल्विशेर्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी। 
1649486416 screenshot 6
4. सामंथा ने किया रश्मिका को  बर्थडे विश। 
साउथ की ब्यूटी सामंथा के जलवे पुरे देश के सर जड़के बोलते है।  बहुत ही कम समय में सामंथा ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है।  समांथा हमेशा ही अपने काम को प्रोफेशनली करती है और इंडस्ट्री में काफी मानी जाती है। 
1649486574 274641014 5230334820350462 2171830047836411868 n
उन्होंने रश्मिका मंदाना को उनके जन्मदिन पर प्यारभरा पैगाम दिया जिसके बाद उनके फैंस उन्हें काफी appreciate कर रहे है। रश्मिका मंदाना भी साउथ इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है और वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है।  रश्मिका और सामंथा काफी अच्छी दोस्त है। 
1649486590 screenshot 7
5. राम चरण को बड़े बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस से आया ऑफर।   
RRR की सफलता के बाद बॉलीवुड में राम चरण की डिमांड काफी बढ़ गयी है। RRR फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले साउथ के सुपरस्टार राम चरण को बॉलीवुड के बड़े फिल्मकार ने फिल्म ऑफर की है। 
1649486768 screenshot 8
राम चरण ने बॉलीवुड फिल्म जंजीर से अपना हिंदी फिल्मो में डेब्यू किया था जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन लगता है अब RRR की सफलता के बाद एक बार फिर राम चरण अपनी बॉलीवुड पारी को दोबारा स्टार्ट करने वाले है।  अब देखना होगा की राम चरण अपने हिंदी दर्शको को वापस हिंदी फिल्म में कब देखने को मिलेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।