जाने कैसे पा सकते हैं एक्ट्रेसेस जैसी जीरो साइज फिगर, एक्ट्रेसेस ने खुद किया खुलासा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

जाने कैसे पा सकते हैं एक्ट्रेसेस जैसी जीरो साइज फिगर, एक्ट्रेसेस ने खुद किया खुलासा

ग्लैमर इंडस्ट्री में शेप में रहने और टोन्ड फिगर पाने की ही तो सारी जद्दोजहद है। एक्ट्रेस स्क्रीन पर ग्लैमरस दिखने के लिए जिम, योगा, मेडिटेशन, डाइट जैसे स्ट्रिक्ट रूटीन को फॉलो करती हैं।

ग्लैमर इंडस्ट्री में शेप में रहने और टोन्ड फिगर पाने की ही तो सारी जद्दोजहद है।  एक्ट्रेस स्क्रीन पर ग्लैमरस दिखने के लिए जिम, योगा, मेडिटेशन, डाइट जैसे स्ट्रिक्ट रूटीन को फॉलो करती हैं।  वही  इन दिनों मिस यूनिवर्स हरनाज संधू अपने वेट गेन को लेकर चर्चा में हैं।  सबसे खास बात तो ये है कि हरनाज अपने बढ़ते  वजन को लेकर भी उतनी ही कॉन्फिडेंट हैं। दरसअल हरनाज को ग्लूटेन से एलर्जी है। वही अपना वेट मेंटेन करने लिए हरनाज की तरह बाकी ग्लैमरस डीवाज को भी कई चीजें त्यागनी पड़ी है. किसी ने सालों से रोटी छोड़ रखी है तो कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है।  
भारती सिंह 
1648983218 article 201792687054125541000

बात करे भारती सिंह की वेट लॉस जर्नी कईयों के लिए अब मिसाल बन चुकी हैं । दरसअल Intermittent फास्टिंग के जरिए भारती ने अपना काफी वजन घटाया…आपको जानकार हैरानी होगी की भारती 16 घंटे भूखे रहती थीं। जहां भारती अपनी पहली मील दोपहर 12 बजे लेती थीं और आखिरी मील शाम को 7 बजे।वो सब कुछ खाती थीं, मगर 12 बजे से 7 बजे के बीच में।  वही इस टेक्नीक से भारती ने 10 महीने में 16 किलो वजन घटाया हैं।  
शहनाज गिल
1648983243 shehnaaz gill pic 11

इस लिस्ट में अगले नंबर पर हैं बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं शहनाज गिल तब काफी क्यूट, गोलू मोलू सी दिखती थीं. जहां बिग बॉस में सलमान खान ने उन्हें वजन घटाने की सलाह दी थी।  वही शो से निकलने के बाद शहनाज गिल ने खुद पर काम किया।  और फिर तो ऐसा कमाल हुआ कि शहनाज का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग अभी तक हैरान हैं। दरसअल शहनाज गिल बिल्कुल बदल गई हैं. वे पहले से ज्यादा खूबसूरत, स्लिम और स्टाइलिश हो गई हैं। शहनाज ने लॉकडाउन में 6 महीने में 12 किलो वजन कम किया था। वही शहनाज़ ने इस दौरान नॉन वेजिटेरियन, चॉकलेट, आइसक्रीम खाना तक छोड़ दिया था। वो दिन में 1 या दो चीजें खाती थीं. जैसे  वो लंच में दाल और मूंग खाती थीं।  इसी को डिनर में लेती थीं।   2 रोटी की भूख पर 1 रोटी खाती थीं। आपको जानकार हैरानी होगी की  मार्च में जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो वे 67  किलो की थीं जो बाद में घटकर 55 किलो पर पहुंचा… वही  शहनाज़ ने  बिना किसी एक्सरसाइज के वजन घटाया था।  
हिना खान
1648983259 hina khan2
टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस हिना खान की फिटनेस देख लड़कियों को जलन तो होती ही होगी।  दरसअल  हिना खान ने अपने इस अमेजिंग फिगर के लिए काफी मेहनत भी की है।जहां वो अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी के साथ करती हैं.  लो कार्ब (low-carb ) और प्रोटीन रिच डाइट लेती हैं। हिना काफी छोटी मील्स लेती हैं। वही हिना की डाइट में फ्रूट्स और वेजीस शामिल रहती हैं. 
एरिका फर्नांडिज 
1648983278 erica fernandes 7
वही बात करे एरिका फर्नांडिज की तो एरिका खुद को फिट रहने के लिए काफी मेहनत करती हैं। वो चावल और रोटी नहीं खाती हैं। इसकी वजह से वे शेप में रहती हैं। और इसी की वजह से उन्हें वेट लॉस करने में काफी मदद भी मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।