Koffee With Karan 7: कृति के जवाब से शाक्ड हुए करण जौहर, क्या फिर से नेपोटिज्म पर होगी बहस..? - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Koffee With Karan 7: कृति के जवाब से शाक्ड हुए करण जौहर, क्या फिर से नेपोटिज्म पर होगी बहस..?

प्रोमो बॉलीवुड की हिरोपंती जोड़ी कृति सेनन और टाइगर श्राफ काउच शेयर करते दिख रहे हैं। प्रोमो में होस्ट करण जौहर दोनों से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक सवाल के जवाब में कृति ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन करण शाक्ड हो जाते है।

कॉफी विद करण का सातवां
सीजन भी बाकि सीजन की तरह हिट है। बॉलीवुड सेलेब्स शो में खुद से जुड़ी कई बातों
का खुलासा करते है। लोगों को इसलिए ये शो काफी पसंद भी आता है क्योंकि लोग अपने फेवरेट
सेलेब्स के बारे में जानना पसंद करते है। अब शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया
है। प्रोमो में बॉलीवुड की ‘हिरोपंती’ जोड़ी कृति सेनन और टाइगर श्राफ काउच शेयर करते
दिख रहे हैं। प्रोमो में होस्ट करण जौहर दोनों से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं,
एक सवाल के जवाब में कृति ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन करण शाक्ड हो जाते है।

टाइगर को कभी नहीं डेट
करुंगी-कृति

Koffee With Karan 7: Kriti Sanon Reveals Why She Wouldn't Date Tiger Shroff  | Watch

हाल ही में चैट शो कॉफी विद
करण का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में ‘गणपत’ स्टार कृति और टाइगर नजर आ
रहे है। सभी एपिसोड की तरह इस एपिसोड में भी करण कृति और टाइगर से पर्सनल सवाल
पूछते दिख रहे है। शो होस्ट करण कृति और टागइर के डेटिंग लाइफ की बात करते दिख रहे
हैं।

Koffee With Karan 7 Ep 9 Promo: Kriti Sanon reveals auditioning for SOTY;  Tiger says he envies Ranveer's wife | PINKVILLA

बता दें कि 2014 में आई
फिल्म ‘हिरोपंती’ से टाइगर और कृति ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बाक्स आफिस
पर हिट रही। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। इसी पर बात करते हुए करण ने
पूछा कि
आप इस बात को लेकर अपसेट
नहीं होती कि उन्होंने कोई स्टेप नहीं लिया। इसके जवाब में टाइगर कहते हैं- उन्हें
पहले ही कोई ले जा चुका है। कृति कहती हैं कि मैं कभी टाइगर को डेट नहीं करुंगी
क्योंकि वो बहुत फ्लिप करते हैं।

प्रोमो में करण कृति से
उनके स्ट्रगल के बारे में पूछते दिखे। जिसपर कृति का जवाब सुनकर करण चौंक जाते है।
दरअसल में करण कृति से पूछते हैं कि फिल्म हीरोपंती से पहले वह कितने ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं। जिसके जवाब में कृति ने
कहा कि आपको पता है मेरा पहला ऑडिशन स्टूडेंट ऑफ द ईयर 1 के लिए था। आपको बता दें
कि टाइगर को लेकर भी कृति ने शो में और भी कई बातें बताईं है।

Koffee With Karan 7 promo: Kriti Sanon explains why she would never date  Tiger Shroff, he says he envies Ranveer Singh for his wife | Entertainment  News,The Indian Express

वर्कफ्रंट की बात
करें तो जल्द ही कृति और टाइगर फिल्म ‘गणपत’ में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की
शूटिंग अभी चल रही है। वहीं, फिल्म से दोनों के लुक को रिवील किया जा चुका है।
फैंस को कृति का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + twenty =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।