मुंबई बारिश में कुशाल टंडन का रेस्टोरेंट हुआ बर्बाद, एक्टर का दावा हुआ लाखों का नुकसान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

मुंबई बारिश में कुशाल टंडन का रेस्टोरेंट हुआ बर्बाद, एक्टर का दावा हुआ लाखों का नुकसान

टीवी के मशहूर अभिनेता कुशाल टंडन ने बीते साल मुंबई में अपना रेस्टोरेंट खोला था। उनके इस रेस्ट्रो का नाम Arbour 28- All Day Kitchen & Bar है।

टीवी के मशहूर अभिनेता  कुशाल टंडन ने बीते साल मुंबई में अपना रेस्टोरेंट खोला था। उनके इस रेस्ट्रो का नाम Arbour 28- All Day Kitchen & Bar है। दरअसल इन दिनों मुंबई में भारी बारिश की वजह से  कुशाल टंडन के रेस्तरां को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में चर्चित एक्टर ने फैंस के साथ अपनी इंस्टा स्टोरी के माध्यम एक वीडियो शेयर करके बताया है कि बारिश के कारन उनके रेस्टोरेंट को बहुत नुकसान हुआ।
1627027040 1
कुशाल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 
कुशाल टंडन के रेस्टोरेंट के तहस-नहस हो जाने के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर करके इसके साथ में लिखा- धन्यवाद मुंबई की बारिश मेरे रेस्टोरेंट के साथ ऐसा करने के लिए। क्योंकि कोरोना काफी नहीं था, तुमने ये कर दिखाया। कहानी की अच्छी बात ये है कि शुक्र है किसी वॉचमैन या गार्ड को चोट नहीं पहुंची। कुशाल का ये रेस्टोरेंट 2020 फरवरी में लॉन्च हुआ था।
1627027092 2
 ऐसे डिजाइन करवाया था रेस्टोरेंट
वैसे कुशाल टंडन ने बारिश के बाद अपने रेस्तरां की जिन तस्वीरें को साझा किया उसे देखने के बाद आप एक फेर को हैरान रह जायेंगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ने इसे बड़े ही प्यार और शान से बनवाया था। यही नहीं इसे बनाने के लिए फ्रांस से लोगों से डिजाइन करवाया था।
1627027169 3
एक वेब पोर्टल से अपने रेस्तरां के इस नुकसान के बारें में बातचीत करते हुए कुशाल ने कहा, कहना मुश्किल है मगर जहां तक है 20-25 लाख रुपये के आसपास का नुकसान हुआ है। अब जल्दी से जल्दी  इसे दोबारा ठीक करवाने की कोशिश करेंगे।आगे उन्होंने कहा मैंने इसे बहुत प्यार से बनाया था और इसके डिजाइन के लिए फ्रांस से लोगों को बुलाया था। यह 6,000 वर्ग फुट की जगह में है। खैर यह आसान नहीं होगा, लेकिन मैं इसे यूं ही नहीं छोड़ सकता इसके हर हाल में और जल्द से जल्द ठीक करवाना है। 
1627027210 4
 लॉकडाउन से पड़ा काम पर असर
 कुशाल टंडन ने दिसंबर 2019 में अपने रेस्तरां को लोगों के लिए खोला। रेस्तरां की ओपनिंग शानदार तरीके से की गई थी। एक्टर के होटल की लॉन्चिंग में हार्दिक पांड्या, सोहेल खान, यूलिया वंतूर और अलवीरा खान ,करणवीर बोहरा ,  क्रिस्टल डिसूजा और निया शर्मा आदि लोग शामिल हुए थे। हालांकि   इसको खोलने के कुछ दिन बाद उन्होंने काफी आर्थिक प्रभाव झेलना पड़ा था। वहीं कोरोनो वायरस की मार  की वजह से व्यवसाय पर काफी असर पड़ा था और अब फिर से एक और भरी नुकसान झेलना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।