बेटे को लेने एयरपोर्ट पहुंचीं मलाइका ने अरबाज़ खान को किया इग्नोर, लोगों ने किया ट्रोल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

बेटे को लेने एयरपोर्ट पहुंचीं मलाइका ने अरबाज़ खान को किया इग्नोर, लोगों ने किया ट्रोल

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का बेटा अरहान खान शुक्रवार को विदेश से लौटा है। मलाइका और अरबाज दोनों ही बेटे को रिसीव करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे।

 मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान अब साथ नहीं हैं। साल 2017 में मलाइका और अरबाज़ का तलाक हो चुका है। बावजूद इसके इन दोनों स्टार्स कई जगह एक साथ स्पॉट होते दिख जाते है।  मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान सालों बाद एक साथ नजर आए। दोनों सितारे बेटे अरहान को रिसीव करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच थे।  
1639202867 whatsapp image 2019 10 02 at 16.29.47
दरअसल, अरहान विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और वह शुक्रवार रात को मुंबई अपने घर वापस आए हैं। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 मलाइका अरोड़ा के साथ अरहान खान ने अपने पिता अरबाज खान को भी एयरपोर्ट भी हग किया। बाप-बेटे की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका और अरबाज खान एयरपोर्ट पर बेटे अरहान को हग करते हैं। लंबे समय बाद बेटे से मिलने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। इस दौरान ऐसा लगा कि मलाइका और अरबाज एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं।
1639202881 748342 arbaaz malaika
 वीडियो में दिखता है कि अरहान और अरबाज आगे-आगे चलने लगते हैं। वहीं, मलाइका उनके पीछे हो जाती हैं और इधर-उधर देखने लगती हैं। अब इसे लेकर मलाइका अरोड़ा को ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। 
1639202894 139263743 3487424274720746 8170265648609725744 n
 वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अर्जुन पतली गली से निकल तो नहीं गया। दूसरे यूजर ने लिखा, अरबाज को देखो कैसे इग्नोर किया एक्स वाइफ को। किसी ने लिखा, अर्जुन भाई को देख रही है। अर्जुन भाई कहां है। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, किसको ढूंढ रही हो अर्जुन को। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।