भोजपुरी जगत के मशहूर एक्टर और नेता मनोज तिवारी का आज जन्मदिन है। मनोज तिवारी ने बतौर एंकर के रूप में सावधान इंडिया शो में अपनी शानदार भूमिका निभाई है। बता दे भोजपुरी जगत में भी उन्होंने अपनी कलाकारी से काफी नाम कमाया है। गायक के रूप में उन्होंने काफी गाने गए है। भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा में मनोज तिवारी ने काफी नाम कमाया है।

मनोज तिवारी जगत के नामी अभिनेता और गायक है, बता दें आज मनोज तिवारी का जन्मदिन है। मनोज तिवारी आज 52 साल के हो चुके है। उन्होंने दुनिया में अपना खूब धमाल मचाया है। मनोज तिवारी से जुड़े कई किस्से आपने सुने होंगे उन्होंने फिल्मी जगत में भी काफी धूम मचाई है। आज हम आपको मनोज तिवारी के बीती जिंदगी से जुड़े कुछ राज बातएंगे शायद जिससे आप अब तक अनजान हो।

मनोज तिवारी टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो बिगबॉस में अपना जलवा बिखेर चुके है, बता दें मनोज तिवारी का नाम खूबसूरत एक्ट्रेस से जुड़ने लगा था और इस फिल्मी एक्ट्रेस ने मनोज तिवारी के साथ फिल्मी पर्दे पर भी काम किया है। बिगबॉस रियलिटी शो में मनोज तिवारी का नाम जिस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया था वो कोई और नही कसौटी जिंदगी धारावाहिक की अभिनेत्री श्वेता तिवारी है।

श्वेता तिवारी की प्रोफेशनल लाइफ और उनका करियर हमेशा से ही पीक पर रहता है पर अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ में हमेशा से ही भूचाल मचा रहा है। श्वेता की जिंदगी में प्यार की एंट्री तो कई बार हुई पर बदकिस्मती से उनका प्यार हमेशा से ही अधूरा रहा है। अपनी टूटी शादियों का दर्द श्वेता झेलती आई है। श्वेता की लाइफ लोगो के बीच खूब सुर्ख़ियों में रहती है।

बिगबॉस शो के चलते श्वेता का नाम मनोज तिवारी के साथ कई बार सामने आया है। दोनों ने अपने अफेयर की खबरों को ठुकराते हुए हमेशा से ही आपस में एक अच्छी दोस्ती का रिश्ता बताया है। अफेयरकी खबरों को नजरअंदाज कर दोनों एक दूसरे को अपना पक्का दोस्त मानते है। मनोज तिवारी के साथ श्वेता तिवारी ने कई फिल्मो में काम किया है, खबरों की माने तो मनोज तिवारी की पहली पत्नी को दोंनो की दोस्ती कुछ ख़ास पसंद नहीं थी।

बता दें ,मनोज तिवारी की पत्नी को हमेशा से ही श्वेता तिवारी और उनके रिश्ते को लेकर शक होता रहा था। लोगों का मानना है कि मनोज तिवारी के टूटे रिश्ते की एक वजह श्वेता तिवारी भी थीं।